IPL 2025: CSK के बाद प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर हैं ये 2 टीमें, दोनों टीमें हैं चैंपियन
IPL 2025: बुधवार को पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. लेकिन, इस लिस्ट में जल्द…

IPL 2025: बुधवार को पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. लेकिन, इस लिस्ट में जल्द ही 2 टीमों के नाम और शामिल होने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 2 टीमों के बारे में बताते हैं, जिनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है. आपको बता दें, CSK ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीते हैं और 4 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानि 10वें नंबर पर है.
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2025 अब तक निराशाजनक रहा है. राजस्थान ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 7 मैचों में हार का सामना किया है. 6 अंक और -0.349 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में RR 8वें नंबर पर है.
RR IPL 2025 में अपना अगला मुकाबला 1 मई को मुंबई इंडियंस से खेलने वाली है. अब यदि राजस्थान इस मैच को हारती है, तो वो इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.
सनराइजर्स हैदराबाद
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 6 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 6 अंक और -1.103 नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर है.
हैदराबाद को अब प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे. SRH अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2 मई को खेलने वाली है. यदि वह उस मैच को हारती है, तो उसके लिए काफी हद तक प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे.
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
