द इंडियन व्यू

IPL 2025: राजस्थान का प्लेऑफ में जाना अभी भी संभव, केवल ये समीकरण अंतिम-4 में ले जाएगा

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक कुल 47 मुकाबलों का खेल हो चुका है. हालांकि अभी भी कोई टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है. बीते दिन राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर अंतिम-4 में पहुंचने की अपनी संभावनाएं जीवित…

Ragwendra P Singh
April 29, 2025
2 min read
IPL 2025: राजस्थान का प्लेऑफ में जाना अभी भी संभव, केवल ये समीकरण अंतिम-4 में ले जाएगा

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक कुल 47 मुकाबलों का खेल हो चुका है. हालांकि अभी भी कोई टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है. बीते दिन राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर अंतिम-4 में पहुंचने की अपनी संभावनाएं जीवित रखी. लगातार 5 मैचों में हार के बाद उन्हें ये जीत नसीब हुई. टूर्नामेंट में आगे का सफर इस टीम का काफी मुश्किल होने वाला है.

गुजरात टाइंटस को हराया

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतने में कामयाब रही. संजू सैमसन एक बार फिर यह मैच नहीं खेले. उनकी जगह रियान पराग ने टीम की अगुवाई की. गुजरात ने पहले खेलकर मेजबान टीम के सामने 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.

इसके जवाब में राजस्थान की टीम 4.1 ओवर पहले मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही. वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 7 चौकों व 11 छक्कों की मदद से 101 रन ठोके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

प्लेऑफ का ताजा समीकरण

राजस्थान की टीम इस समय अंक तालिका में आठवें पायदान पर मौजूद है. उन्होंने आईपीएल 2025 में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं. जिसमें से तीन मैचों में वह जीत दर्ज करने में सफल रही. वहीं बाकी 7 में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

फिलहाल उनके 6 अंक हैं. उन्हें अब 4 मुकाबले खेलने हैं. हर मैच उनके लिए करो या मरो वाला हो गया. प्लेऑफ में जाने के लिए राजस्थान को अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे. साथ ही RR को अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहने की जरूरत होगी. 4 में से एक भी मैच हारने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

इस टीम से होगा अगला मैच

गुरुवार 1 मई के दिन राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मैच खेलने उतरेगी. आईपीएल 2025 के तहत उनका सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा. जयपुर में स्थिति सवाई मानसिंह स्टेडियम इस बड़े मुकाबले की मेजबानी करेगा. शाम 7.30 बजे मैच शुरू होगा. दोनों टीमें इसे जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी. मुंबई 10 मैचों में 6 जीत समेत 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।