IPL 2025 में चैंपियन बनने के लिए तैयार है RCB, ये 3 कारण खुद दे रहे हैं गवाही
IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. इस सीजन फ्रेंचाइजी बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की मदद से लगातार मैच जीत रही है. अंक तालिका पर नंबर-1 बनी RCB को इस…

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. इस सीजन फ्रेंचाइजी बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की मदद से लगातार मैच जीत रही है. अंक तालिका पर नंबर-1 बनी RCB को इस बार खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 कारणों के बारे में बताते हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आरसीबी इस बार ट्रॉफी के सूखे को खत्म करके खिताब अपने नाम कर सकती है.
शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. आरसीबी ने इस सीजन अब तक कोहली ने 143.46 की स्ट्राइक रेट और 63.13 के औसत से 505 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक आए हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि अगर आरसीबी को ट्रॉफी जीतनी है, तो उसमें विराट कोहली के बल्ले से रन आना जरूरी है. कोहली के बल्ले से आते रन टीम को चैंपियन बनाने की राह पर आगे लेकर बढ़ेंगे.
विराट कोहली पर निर्भर नहीं टीम
विराट कोहली के बल्ले से रन आना अच्छी बात है. मगर, आरसीबी को अक्सर ही विराट कोहली के इर्द-गिर्द ही माना जाता है. अक्सर देखा गया है कि विराट कोहली और टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने पर बोल्ड आर्मी बिखर जाती है. मगर, इस बात ऐसा नहीं है. जी हां, यदि टॉप ऑर्डर रन नहीं बना रहा, तो मिडिल ऑर्डर और आखिरी में आने वाले बल्लेबाज धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला रहे हैं.
CSK के साथ खेले गए पिछले मैच पर गौर करें, तो 7वें नंबर पर आए रोमानियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर 53* रन की पारी खेलकर आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इतना ही नहीं फिल सॉल्ट की जगह ओपनिंग के लिए आए जैकब बेथल ने 55(33) रन की अहम पारी खेली थी. कुल मिलाकर इस बार आरसीबी के सभी बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं.
बॉलर्स जिता रहे हैं मुकाबला
IPL 2025 में RCB की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी यूनिट है. अमूमन देखा जाता है कि आरसीबी के पास खतरनाक बल्लेबाज तो रहे हैं, मगर गेंदबाजी में ये टीम फीकी पड़ जाती. मगर, इस बात ऐसा नहीं है. भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और लुंगी एनगिडी जैसे पेस अटैक और क्रुणाल पांड्या सुयश शर्मा की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे हैं. इसलिए इस सीजन आरसीबी के चैंपियन बनने के चांसेस काफी ज्यादा लगते हैं
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
