IPL 2025: 'भगवान मेहनत करने वालों को कभी निराश नहीं करते', वैभव सूर्यवंशी ने सुनाई अपने संघर्ष की दास्तान
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में बीते दिन राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर हुई. इस मैच के दौरान इतिहास रचा गया. राजस्थान के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक ठोका. इस पारी के…

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में बीते दिन राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर हुई. इस मैच के दौरान इतिहास रचा गया. राजस्थान के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक ठोका.
इस पारी के दौरान उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड बना डाले. हर तरफ बिहार के होनहार खिलाड़ी की सराहना हो रही है. मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव ने अपनी सफलता को लेकर बात की. साथ ही युवा क्रिकेटर ने अपने संघर्ष की दास्तान भी बयां की.
वैभव सूर्यवंशी का कारनामा
वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. बीते 28 अप्रैल को उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर सैंकड़ा जड़ा. इस लीग में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का कीर्तिमान अब वैभव के नाम है.
साथ ही 14 वर्षीय बैटर आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं भारत की तरफ से ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं. उनसे पहले यूसुफ पठान ने 37 गेंदों पर शतक लगाया था.
सुनाई अपने संघर्ष की कहानी
गुजरात के विरुद्ध मुकाबला समाप्त होने के बाद आईपीएल की अधिकारिक ब्रॉडकास्ट टीम ने वैभव सूर्यवंशी का इंटरव्यू लिया. जिसमें राजस्थान के खिलाड़ी ने अपने और अपने परिवार के तमाम संघर्षों की दास्तान बयां की. वैभव ने बताया किस तरह उनके माता-पिता और भाई ने उन्हें यहां तक पहुंचाने में मदद की. साथ ही इस सफर में उन्हें कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ा.
युवा खिलाड़ी का बयान
"मैं जो भी हूं अपने माता-पिता की वजह से हूं. मुझे प्रैक्टिस के लिए जाना होता था, तो मेरी मम्मी दो बजे सुबह उठ जाती थीं. जबकि वो 11 बजे सोती थीं. यानि केवल तीन ही घंटे की नींद लेती थीं. फिर मेरे लिए खाना बनाती थीं. मेरे पापा ने काम छोड़ दिया."
"मेरे बड़े भाई ने पापा का काम संभाला. बहुत मुश्किल से घर चल रहा था. पर पापा मेरे पीछे लगे रहे. उन्हें भरोसा था कि मैं कुछ करूंगा. भगवान मेहनत करने वालों को कभी निराश नहीं करते. जो भी रिजल्ट दिख रहा है, मैं सफल हो पा रहा हूं तो वो मेरे पेरेंट्स की वजह से ही है."
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
