द इंडियन व्यू

IPL 2025: बल्लेबाज या गेंदबाज, धर्मशाला की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा PBKS vs LSG मैच

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये एक रोमांचक मैच होने वाला है, क्योंकि दोनों…

Ragwendra P Singh
May 4, 2025
2 min read
IPL 2025: बल्लेबाज या गेंदबाज, धर्मशाला की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा PBKS vs LSG मैच

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये एक रोमांचक मैच होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं और आगे बढ़ने के लिए जीत की जरूरत है. तो आइए आपको मैच शुरू होने से पंजाब के इस सेकेंड होम स्टेडियम की पिच के मिजाज के बारे में बताते हैं.

धर्मशाला की पिच पर किसे मिलेगी मदद?

धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पंजाब किंग्स का सेकेंड होम है. इस स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है. इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है. इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलती है. यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, मगर मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद रहेगी. बल्लेबाज अगर एक बार टिक जाएं, तो यहां मिलने वाले बाउंस होने के चलते बड़ा स्कोर बना सकते हैं.

धर्मशाला के मैदान पर IPL रिकॉर्ड

धर्मशाला के मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 13 मैच खेले जा चुके हैं. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 8 और चेज करने वाली टीमों ने 5 मैच जीते हैं. PBKS ने धर्मशाला में अब तक 13 IPL मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को 5 मैच में जीत मिली और 8 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा. LSG इस मैदान पर पहली बार कोई मुकाबला खेलते हुए नजर आएगी.

धर्मशाला का मौसम बिगाड़ सकता है मजा

धर्मशाला में रविवार को बारिश की संभावना है, जो मैच का मजा खराब कर सकती है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, 75% बारिश की संभावना है. तापमान 20 से 14 डिग्री तक रह सकता है. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 64% रहने की संभावना है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।