IPL 2025: कौन हैं रघु शर्मा? जिसे मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा साथ
IPL 2025: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है. लेकिन, इस बीच मुंबई को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर इंजरी के चलते रूल्ड आउट हो गए हैं. विग्नेश के…

IPL 2025: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है. लेकिन, इस बीच मुंबई को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर इंजरी के चलते रूल्ड आउट हो गए हैं. विग्नेश के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई ने पंजाब के खिलाड़ी को शमालि किया है. तो आइए आपको बताते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जिसे बीच सीजन मुंबई ने अपने साथ जोड़ा.
कौन हैं रघु शर्मा?
मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब के रघु शर्मा को अपने साथ जोड़ा है. फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को 30 लाख रुपये की बेस प्राइज पर स्क्वाड में शामिल किया है. 32 साल के रघु लेग स्पिन गेंदबाजी में माहिर हैं. उन्होंने अपने घरेलू करियर में पंजाब और पुडुचेरी की ओर से क्रिकेट खेला है.
आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 19.59 के औसत से 57 विकेट चटकाए और 3.22 की इकोनॉमी से रन लुटाए. 9 लिस्ट ए मैचों में 25.78 के औसत से 14 विकेट लिए और 5.33 की इकोनॉमी से रन दिए. वहीं, 3 T20s मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए हैं.
विग्नेश पुथुर हुए रूल्ड आउट
मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश पुथुर IPL 2025 की खोज हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. विग्नेश ने MI के लिए अपना आईपीएल डेब्यू CSK के खिलाफ किया. उन्होंने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया. विग्नेश ने मौजूदा सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें 6 विकेट चटकाए. आपको बता दें, पुथुर रूल्ड आउट होने के बावजूद मुंबई इंडियंस के साथ ही रहेंगे और रिकवरी पर फोकस करेंगे. उनकी रिकवरी मुंबई इंडियंस के मेडिकल एंड स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग टीम की निगरानी में होगी.
मुंबई इंडियंस ने कर ली है वापसी
IPL 2025 की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रही थी. लेकिन, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम जीत के ट्रैक पर लौट आई है और लगातार 5 मैच जीत चुकी है. मुंबई ने इस सीजन अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते और 3 में हार का सामना किया. इस तरह एमआई 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है.
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
