द इंडियन व्यू

IPL 2025: इन 4 टीमों के प्लेऑफ में जाने की संभावना है सबसे अधिक, लिस्ट में RCB सबसे ऊपर

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी पहले पायदान पर मौजूद है. उनके 10 मैचों में 7 जीत समेत कुल 14 अंक हैं. दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं. तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस…

Ragwendra P Singh
April 30, 2025
3 min read
IPL 2025: इन 4 टीमों के प्लेऑफ में जाने की संभावना है सबसे अधिक, लिस्ट में RCB सबसे ऊपर

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी पहले पायदान पर मौजूद है. उनके 10 मैचों में 7 जीत समेत कुल 14 अंक हैं. दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं. तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के 9 मैचों में 12 अंक हैं.

दिल्ली कैपिटल्स चौथे नंबर पर है. उनके 10 मैचों में 12 अंक हैं. वहीं पंजाब किंग्स 9 मैचों में 11 अंक लेकर पांचवे स्थान पर काबिज है. इनमें से चार टीमों के अंतिम-4 में क्वालीफाई करने की संभावना सबसे ज्यादा नजर आ रही है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी इस समय अंक तालिका के शिखर पर मौजूद है. उन्होंने 10 में से 7 मुकाबले जीते हैं. वहीं तीन में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी. इस टीम को अब 4 मैच खेलने हैं. जिसमें से दो उनके होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. RCB को घरेलू परिस्थितियों का काफी फायदा मिलेगा. ऐसे में उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सबसे अधिक है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार वापसी की. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने लगातार 5 मैच जीते. उन्होंने अपने 10 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है. यह टीम अब कुल 4 मुकाबले खेलेगी. जिसमें से दो मैच उनके होम ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा. अंतिम-4 में क्वालीफाई करने के लिए उन्हें अब 4 अंकों की दरकार है. 16 अंकों पर वह प्लेऑफ में अपना स्थान लगभग पक्की कर लेगी. 

गुजरात टाइटंस 

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस चैंपियन की तरह खेली है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने पहले 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं. वहीं केवल 3 ही मैचों में उन्हें पराजय झेलनी पड़ी. प्लेऑफ में जाने के लिए गुजरात को अब कम से कम 4 अंक चाहिए. जबिक उनके पास कुल 5 मैच बचे हुए हैं. तीन मैचों का आयोजन उनके होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा. 

पंजाब किंग्स

अंक तालिका में पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स के बाद पांचवे पायदान पर है, मगर उनके अंतिम-4 में जाने की संभावनाएं ज्यादा हैं. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं. एक मैच बारिश के चलते धुल गया था. पंजाब के फिलहाल 11 अंक हैं.

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें कम से कम 17 अंक अर्जित करने होंगे. जबिक उनके पास 5 मुकाबले बचे हुए हैं. यह टीम लगातार 3 मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी. वहीं दिल्ली की टीम 4 में से तीन मैच घर से बाहर खेलेगी. इस लिहाज से पंजाब किंग्स का पलड़ा दिल्ली की तुलना में भारी है. इसके अलावा प्लेऑफ के समीकरण में उलटफेर की भी गुंजाइश रहेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।