द इंडियन व्यू

IPL 2025: इन 3 गलत फैसलों ने बिगाड़ दिया राजस्थान रॉयल्स का खेल, वरना जीत सकती थी ट्रॉफी

IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. 2008 में अपनी पहली व एकमात्र ट्रॉफी जीतने वाली RR ने इस सीजन कुछ ऐसे गलत फैसले लिए हैं, जिसका खामियाजा उसे…

Ragwendra P Singh
May 6, 2025
2 min read
IPL 2025: इन 3 गलत फैसलों ने बिगाड़ दिया राजस्थान रॉयल्स का खेल, वरना जीत सकती थी ट्रॉफी

IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. 2008 में अपनी पहली व एकमात्र ट्रॉफी जीतने वाली RR ने इस सीजन कुछ ऐसे गलत फैसले लिए हैं, जिसका खामियाजा उसे इस तरह चुकाना पड़ा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 फैसलों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने राजस्थान का इस सीजन बेड़ा गर्क कर दिया.

रियान पराग को सौंपी कप्तानी

संजू सैमसन की फिटनेस इस सीजन ठीक नहीं रही, जिसके चलते उन्होंने मैच मिस किए और शुरुआती मैचों में बतौर प्लेयर खेले और कप्तानी नहीं की. संजू की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने रियान पराग को कप्तानी सौंपी और ये फैसला उनके लिए सही साबित नहीं हुआ. रियान की कप्तानी में RR ने इस सीजन 8 मैच खेले, जिसमें सिर्फ वो 2 ही मैचों में जीत दिला पाए, जबकि उनकी कप्तानी में राजस्थान को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इन आंकड़ों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि राजस्थान के लिए रियान को कप्तान बनाने का फैसला गलत साबित हुआ.

फॉर्म में नहीं दिखे खिलाड़ी

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की इस खराब हालत के जिम्मेदार उसके आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज भी हैं. शुरुआती मैचों में यशस्वी जायसवाल से लेकर शिमरॉन हेटमायर तक कोई भी फॉर्म में नहीं दिखा. हालांकि, अब यशस्वी फॉर्म में तो लौट आए हैं, लेकिन काफी देर हो चुकी है और टीम भी बाहर हो गई है. जबकि बाकी के बल्लेबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया.

गलत प्लेयर्स को कर दिया रिलीज

IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने 6 प्लेयर्स को रिटेन किया. मगर, उन्होंने जोस बटलर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे बेहतरीन स्पिनर्स को रिलीज करने का फैसला किया, जो वाकई चौंकाने वाला था. बटलर 7 साल बाद इस टीम से अलग हुए और अब गुजरात टाइटंस के लिए रन बना रहे हैं. ऐसे में यदि फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन के दौरान बटलर को रिटेन किया होता, तो वो RR को अच्छी शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकती थी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।