Independence Day 2025: देश के इन इलाकों में 18 अगस्त को मानाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, ये है वजह
Independence Day 2025: अंग्रेजो की 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. तब से हर साल 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी का जश्न मनाता है. इस वर्ष भारत अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है.…

Independence Day 2025: अंग्रेजो की 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. तब से हर साल 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी का जश्न मनाता है. इस वर्ष भारत अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है. जिसके लिए देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह दिल्ली में लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे. उसके बाद वे लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
लगातार 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी
हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किला पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और फिर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं. पीएम मोदी इस बार 15 अगस्त को लगातार 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. ये दिन हमें आजादी की कीमत और उसका महत्व को याद दिलाता है. लेकिन देश के दो जिलों में 15 अगस्त नहीं बल्कि 18 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं किन जिलों में और क्यों दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.
जानें इन जिलों में क्यों मनाया जाता है तीन दिन बार आजादी का जश्न
बता दें कि भारत को अंग्रेजों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, हालांकि, ये स्वतंत्रता पूरे भारत के लिए एक जैसी नहीं थी, आजादी के बाद भी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके भारत का हिस्सा नहीं बने थे. इनमें मालदा और नादिया जिले शामिल थे. इन इलाकों को उस समय पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा माना जाता था. जिसके चलते यहां 15 अगस्त को आजादी का जश्न नहीं मनाया जाता.
तीन दिन बाद भारत में शामिल हुए थे ये बंगाल के ये जिले
इन इलाकों को भारत में पूरी तरह शामिल करने में तीन दिन लग गए थे. उसके बाद 18 अगस्त 1947 को माउटंबेटन ने बंटवारे के नक्शे में सुधार किया. तब से इन दोनों जिलों के लोग हर साल 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. बता दें कि 15 अगस्त 1947 को जब भारत को आजादी मिली, तो बंगाल में भारी बवाल हो गया था. यहां आजादी के जश्न की जगह विरोध प्रदर्शन और दंगे शुरू हो गए थे. क्योंकि इन जिलों के लोग खुद को पाकिस्तान में शामिल होने की वजह से परेशान थे.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
