द इंडियन व्यू

Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित, भाषण में शामिल हो सकती हैं ये बातें

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इसके बाद पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर…

Ragwendra P Singh
August 14, 2025
3 min read
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित, भाषण में शामिल हो सकती हैं ये बातें

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इसके बाद पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लाल किले से अपना संबोधन देंगे. पीएम मोदी लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी का इस बार का संबोधन भारतीय सशस्त्र बलों, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके पराक्रम और बलिदान को समर्पित होगा.

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के संबोधन में भारत के वैश्विक दृष्टिकोण, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और राष्ट्र की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका का भी जिक्र होगा. बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर दिया था. जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर दी. इस एयर स्ट्राइक में भारतीय सशस्त्र बलों ने 9 आतंकी ठिकानों को नष्टर कर दिया था. साथ ही 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं पीएम मोदी
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाले पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्रीय सहायता की भी घोषणा भी की जा सकती है. सूत्रों की मानें तो केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल की ओर से सुझाए गए प्रस्ताव के बाद, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विधायी और प्रशासनिक उपाय किए जाएंगे. बता दें कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी पीएम मोदी का संबोधन राष्ट्रीय एजेंडा से जुड़ा हो सकता है.

ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर समारोह का आयोजन
बता दें कि इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे होने का भी प्रतीक है. सशस्त्र बलों के सम्मान में लाल किले को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजाया जा रहा है. इसके लिए लाल किले की दीवारों पर ऑपरेशन सिंदूर के बड़े लोगो लगाए जा रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन के निमंत्रण पत्रों पर चिनाब रेलवे पुल की तस्वीर के साथ लोगो भी लगाया गया है. जो इंजीनियरिंग की उपलब्धि और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक माना जाता है.

सैन्य बैंड देंगे प्रस्तुति
लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह के दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर के प्रतीक चिन्ह के साथ ऊपर भरते दिखेंगे. साथ ही स्वदेशी 105 मिमी की 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके साथ ही पूरे देश में सैन्य बैंड ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे होने पर सौ शहरों में अपनी प्रस्तुति देंगे. इसीलिए इस स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र की स्वतंत्रता के उत्सव और सशस्त्र बलों के साहस के प्रति श्रद्धांजलि माना जा रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…