द इंडियन व्यू

IAS आलोक कुमार बने ACS, बोले- यह काम करने का एक नया अवसर

बीएस राय: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को यूपी के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन देकर अपर मुख्य सचिव (एसीएस) बनाया था। इसमें यूपी के तेज तर्रार आईएएस अलोक कुमार द्वितीय भी शामिल थे। प्रमोशन के बाद उन्होंने कहा…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
2 min read
IAS आलोक कुमार बने ACS, बोले- यह काम करने का एक नया अवसर

बीएस राय: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को यूपी के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन देकर अपर मुख्य सचिव (एसीएस) बनाया था। इसमें यूपी के तेज तर्रार आईएएस अलोक कुमार द्वितीय भी शामिल थे। प्रमोशन के बाद उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नहीं एक नया अवसर है जिसके तहत यूपी के विकास में योगदान देने का प्रयास करूंगा।

प्रमोशन के बाद आलोक कुमार द्वितीय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी खुशी जताते हुए लिखा कि, मुझे अपर मुख्य सचिव (Ad. Chief Secretary) पद पर प्रोन्नति मिली, और इस अवसर पर मैं अपने सभी सहयोगियों, मित्रों और परिवारजनों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ।

उन्होंने कहा कि, लगभग 32 वर्ष पूर्व मैंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की परीक्षा पास की थी, और तब से यह सफर निरंतर जारी रहा। इस यात्रा में मैंने अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हर कदम पर मुझे अपने अधीनस्थों और वरिष्ठों का सहयोग मिला।

आलोक कुमार ने कहा कि यह पद केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह मेरे लिए एक नया अवसर है, जिसमें मैं शासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और अपने उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने का प्रयास करूंगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के नियुक्ति विभाग की तरफ़ से जारी आदेश के मुताबिक 1993 बैच के अधिकारी आलोक कुमार द्वितीय और विना कुमारी बीना को प्रमोशन देते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें