‘Here We Go!’ अल्कराज ने किया ऐलान, यूएस ओपन से करेंगे वापसी
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज चार महीने के चोटिल ब्रेक के बाद 30 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन से टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे। फिलहाल कलाई की चोट की वजह से अल्कराज अप्रैल से कोर्ट से दूर हैं।…

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज चार महीने के चोटिल ब्रेक के बाद 30 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन से टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे। फिलहाल कलाई की चोट की वजह से अल्कराज अप्रैल से कोर्ट से दूर हैं।
अल्कराज ने 14 अप्रैल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है। चोट के कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। अब उनकी नजर अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने पर है। अल्कराज ने सोशल मीडिया पोस्ट में “हियर वी गो!” लिखकर अमेरिकी ओपन में अपनी वापसी की पुष्टि की। पोस्ट में अमेरिकी ध्वज और विमान का संकेत भी शामिल था।

अप्रैल में बार्सिलोना ओपन के दौरान चोटिल होने के बाद अल्कराज की जगह जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, जैनिक सिनर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। सिनर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में अल्काराज को हराकर शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। अल्कराज अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। उन्होंने 2025 के फाइनल में सिनर को चार सेटों में हराकर अपना दूसरा अमेरिकी ओपन खिताब जीता था। अब वह तीसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
