द इंडियन व्यू

Haridwar : धनौरी में सड़क दुर्घटना… ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

धनौरी (हरिद्वार)। धनौरी बाजार में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जस्वावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और उस…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
1 min read
Haridwar : धनौरी में सड़क दुर्घटना… ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

धनौरी (हरिद्वार)। धनौरी बाजार में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जस्वावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और उस पर सामान लोड किया जा रहा था। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली के पास से गुजर रही बाइक टकरा गई।

 

हादसे में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

 

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…