द इंडियन व्यू

GST Reforms: देशभर में लागू हुई GST की नई दरें, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता?

सरकार ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़े बदलाव किए हैं. ये नई दरें आज (22 सितंबर 2025 ) से पूरे देश में लागू हो गई हैं. बदलाव का असर आम आदमी की जेब से लेकर बाजार और राजनीति तक देखने को मिलेगा. दिवाली और छठ पूजा से…

Ragwendra P Singh
September 22, 2025
3 min read
GST Reforms: देशभर में लागू हुई GST की नई दरें, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता?

सरकार ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़े बदलाव किए हैं. ये नई दरें आज (22 सितंबर 2025 ) से पूरे देश में लागू हो गई हैं. बदलाव का असर आम आदमी की जेब से लेकर बाजार और राजनीति तक देखने को मिलेगा. दिवाली और छठ पूजा से ठीक पहले यह फैसला लोगों के लिए राहत लेकर आया है. इससे बाजारों में रौनक बढ़ेगी और लोगों की खरीदारी क्षमता भी बढ़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘खुशियों का डबल धमाका’ बताया है.

जीएसटी क्या है?
जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर पूरे भारत में वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाने वाला एक समान अप्रत्यक्ष टैक्स है. पहले अलग-अलग टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स और वैट लगते थे. लेकिन जीएसटी से अब एकीकृत टैक्स व्यवस्था बनी है.

क्या पंजीकरण या ई-वे बिल नियम बदलेंगे?
जीएसटी पंजीकरण की सीमा पहले जैसी ही रहेगी.

दरों में बदलाव के बावजूद पुराने ई-वे बिल मान्य रहेंगे.

पहले से खरीदे गए स्टॉक को 22 सितंबर के बाद बेचने पर नई दरें ही लागू होंगी.

किन चीजों पर मिलेगी राहत?

  1. रोजमर्रा की चीजें
    अब घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, जैम, केचप, ड्राय फ्रूट्स, कॉफी और आइसक्रीम पर टैक्स सिर्फ 5% लगेगा. पहले इन पर 12% या 18% टैक्स देना पड़ता था.
  2. दवाइयां और मेडिकल उपकरण
    ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट्स और ज्यादातर दवाओं पर टैक्स 5% कर दिया गया है. इससे मेडिकल खर्च में काफी कमी आएगी.
  3. घर बनाने का खर्च
    सीमेंट पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इससे मकान बनाने वालों को राहत मिलेगी.
  4. इलेक्ट्रॉनिक सामान
    टीवी, AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे सामान पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. कंपनियों ने कीमतें घटाने का ऐलान कर दिया है.
  5. गाड़ियां

छोटी गाड़ियों पर अब 18% GST लगेगा.

बड़ी गाड़ियों पर कुल टैक्स घटकर लगभग 40% रह गया है (पहले 50% से ज्यादा था).

  1. ब्यूटी और फिटनेस सेवाएं
    सैलून, योगा सेंटर, फिटनेस क्लब और हेल्थ स्पा पर टैक्स 18% से घटकर 5% हो गया है.
  2. पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स
    साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल और शेविंग क्रीम जैसी चीजों पर अब सिर्फ 5% GST लगेगा.

किन चीजों पर रहेगा ज्यादा टैक्स?
आपको बता दें कि कुछ चीजों पर सरकार ने टैक्स दर बढ़ाकर 40% कर दी है. इनमें शामिल हैं:-

सिगरेट, गुटखा और पान मसाला

ऑनलाइन जुए से जुड़ी सेवाएं

1200cc से ज्यादा की बड़ी गाड़ियां

350cc से ऊपर की बाइक

सॉफ्ट ड्रिंक और फ्लेवर्ड वाटर

बीमा सेवाओं पर छूट
सभी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियां जैसे टर्म प्लान, एंडोमेंट और यूएलआईपी पर GST छूट होगी.

निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां भी टैक्स मुक्त होंगी.

क्यों नहीं हटाया गया दवाओं से पूरा टैक्स?
अगर दवाओं पर पूरी तरह से छूट दी जाती तो निर्माता कच्चे माल पर टैक्स का फायदा (ITC) नहीं ले पाते. इससे उत्पादन महंगा हो जाता. इसलिए ज्यादातर दवाओं पर सिर्फ 5% टैक्स रखा गया है ताकि कीमतें भी कम रहें और कंपनियों को नुकसान भी न हो.

नई टैक्स स्लैब व्यवस्था
बताते चलें कि पहले GST चार स्लैब में लगता था- 5%, 12%, 18% और 28%. अब सरकार ने 12% वाले सामान को 5% में और 28% वाले 90 प्रतिशत सामान को 18% में डाल दिया है. इससे हर महीने लोगों की जेब में थोड़ी और बचत होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…