द इंडियन व्यू

FIH जूनियर विश्व कप की तैयारी: भारतीय टीम अर्जेंटीना के लिए रवाना

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम बुधवार को चार देशों के टूर्नामेंट के लिये अर्जेंटीना रवाना हो गई जहां रोसारियो में 25 मई से दो जून तक यह टूर्नामेंट खेला जायेगा। @TheHockeyIndia इस साल चिली में एफआईएच जूनियर विश्व कप की…

Ragwendra P Singh
May 21, 2025
1 min read
FIH जूनियर विश्व कप की तैयारी: भारतीय टीम अर्जेंटीना के लिए रवाना

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम बुधवार को चार देशों के टूर्नामेंट के लिये अर्जेंटीना रवाना हो गई जहां रोसारियो में 25 मई से दो जून तक यह टूर्नामेंट खेला जायेगा।

@TheHockeyIndia

इस साल चिली में एफआईएच जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिये महत्वपूर्ण इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा अर्जेंटीना, उरूग्वे और चिली की टीमें खेलेंगी। भारत को हर टीम के खिलाफ दो मैच खेलने हैं।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1925064735277592786

तुषार खांडेकर की कोचिंग में भारतीय टीम की कमान निधि के हाथ में होगी जबकि हीना बानो उपकप्तान होंगी। पहले दौर में भारत 25 मई को चिली से, 26 मई को उरूग्वे और 28 मई को अर्जेंटीना से खेलेगा। कप्तान निधि ने कहा ,‘‘ हम इस टूर्नामेंट को लेकर काफी रोमांचित हैं। हम अभ्यास पर काफी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह प्रदर्शन में नजर आयेगा। मजबूत टीमों से खेलकर हमारे प्रदर्शन में सुधार होगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।