द इंडियन व्यू

E-Passport: भारत में ई-पासपोर्ट सुविधा शुरू, जानें आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

भारत सरकार ने अब देशभर में ई-पासपोर्ट (e-Passport) जारी करने की शुरुआत कर दी है. यह पारंपरिक पासपोर्ट का एडवांस और डिजिटल वर्जन है. बता दें कि ई-पासपोर्ट को पासपोर्ट सर्विस 2.0 प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया है, जिसका…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
2 min read
E-Passport: भारत में ई-पासपोर्ट सुविधा शुरू, जानें आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

भारत सरकार ने अब देशभर में ई-पासपोर्ट (e-Passport) जारी करने की शुरुआत कर दी है. यह पारंपरिक पासपोर्ट का एडवांस और डिजिटल वर्जन है. बता दें कि ई-पासपोर्ट को पासपोर्ट सर्विस 2.0 प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया है, जिसका ट्रायल अप्रैल 2024 में शुरू हुआ था, जो पूरा हो चुका है और सफल रहा. महाराष्ट्र के नासिक में बनी इंडियन सिक्योरिटी प्रेस 4.5 करोड़ से ज्यादा ई-पासपोर्ट बनाकर दे चुकी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा जून 2025 में इसे लॉन्च किया गया था.

ई-पासपोर्ट की खासियत
ई-पासपोर्ट की पहचान करना आसान है. इसके कवर पर नीचे की तरफ गोल्डन कलर का छोटा-सा निशान बना होता है, जो इसे सामान्य पासपोर्ट से अलग करता है. इसमें सामान्य पासपोर्ट के साथ-साथ एक इलेक्ट्रॉनिक चिप और एंटीना लगा होता है. इस चिप में पासपोर्ट धारक की व्यक्तिगत जानकारी और बायोमेट्रिक डिटेल्स (जैसे- फिंगरप्रिंट, चेहरे की फोटो और आईरिस स्कैन) होते हैं. यह सुरक्षित रूप से सेव रहती हैं. यह पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों के अनुसार बनाया गया है. चिप में मौजूद डेटा पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) तकनीक से सुरक्षित होता है, जिससे नकली या डुप्लिकेट पासपोर्ट बनाना लगभग असंभव हो जाता है.

ई-पासपोर्ट के फायदे
यह पासपोर्ट टैंपर-प्रूफ है और सिर्फ स्कैन करके तुरंत वेरिफिकेशन संभव है.

इमिग्रेशन की प्रक्रिया तेज होगी, जिससे एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों से बचा जा सकेगा.

नकली पासपोर्ट और जालसाजी की संभावना काफी कम हो जाएगी.

दुनियाभर में यह पासपोर्ट मान्य होगा.

भविष्य में इसे डिजिटल आईडी के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

पेपरलेस होने के कारण पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी.

ई-पासपोर्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर आपको वही जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जो सामान्य पासपोर्ट के लिए जरूरी होते हैं, जैसे-

एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, बैंक पासबुक, वोटर आईडी आदि)

जन्मतिथि का प्रमाण (बर्थ सर्टिफिकेट, हाई स्कूल मार्कशीट)

पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी)

शैक्षिक प्रमाण पत्र (हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन)

पुराना पासपोर्ट (यदि रिन्यू करा रहे हैं)

दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपी और फोटोकॉपी दोनों साथ ले जानी होंगी.

ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. पासपोर्ट सेवा पोर्टल (passportindia.gov.in) पर लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  2. ई-पासपोर्ट का ऑनलाइन फॉर्म भरें.
  3. नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) चुनें.
  4. ऑनलाइन शुल्क जमा करें.
  5. अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें और तय दिन सेंटर पर जाकर दस्तावेज जमा करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…