Delhi Politics: शिवराज-आतिशी के वाकयुद्ध में क्यों हुई माफिया दाऊद इब्राहिम की एंट्री ?
बीएस राय: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली में किसानों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर…

बीएस राय: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली में किसानों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली में किसानों के प्रति उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया। हालांकि आतिशी ने इसकी तुलना माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम से करके सियासी हलचल पैदा कर दी है।
शिवराज सिंह ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली में किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं और आम आदमी पार्टी सरकार ने किसान कल्याण के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है।
शिवराज सिंह चौहान ने पत्र में लिखा कि दिल्ली में केजरीवाल और आतिशी सरकार ने कभी भी किसानों के हित में ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने चुनावों के दौरान हमेशा बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जब वे सत्ता में आए, तो उन्होंने जनकल्याणकारी फैसलों की बजाय अपनी राजनीति को प्राथमिकता दी।
उनका कहना है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले 10 सालों में किसानों को सिर्फ धोखा दिया है। आपने केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को दिल्ली में लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके कारण दिल्ली के किसान इन योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
चौहान ने पत्र में यह भी लिखा कि दिल्ली के किसान केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, बीज ग्राम कार्यक्रम जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिल्ली के किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन न होने से दिल्ली के किसान कृषि यंत्रीकरण, सूक्ष्म सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य, फसल अवशेष प्रबंधन और फसल विविधीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने पत्र में यह भी लिखा कि दिल्ली में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों को व्यावसायिक वाहन के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है, जिससे किसानों को अतिरिक्त शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली में किसानों के लिए बिजली की दरें बहुत अधिक हैं, जो उनकी कृषि गतिविधियों के लिए एक बड़ा आर्थिक बोझ बन रही हैं। यमुना के किनारे बसे गांवों में किसानों के सिंचाई उपकरणों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट पैदा हो गया है।
शिवराज सिंह के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर भाजपा की बातें दाऊद के अहिंसा पर प्रवचन देने जैसी हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में किसानों की हालत इतनी खराब हो गई कि वे इसे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने पंजाब में किसान आंदोलनों का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार को किसानों की हालत पर ध्यान देना चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर उनके लिए काम करना चाहिए।
आतिशी ने यह भी कहा कि भाजपा राज में किसानों पर गोलियां और लाठियां चलाई गईं और अब वही पार्टी किसानों के हित में बात कर रही है, यह उनका दोहरा मापदंड है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली सरकार से किसान कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है और केंद्र सरकार की योजनाओं को दिल्ली में लागू करने की जरूरत जताई है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से जवाब देते हुए आतिशी ने भाजपा पर किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। यह मामला देश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों पर बढ़ते राजनीतिक विवाद का प्रतीक बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
