Delhi Politics: सरकारी योजनाओं को लेकर सियासी रार, बीजेपी नेत्री बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को दी ये बड़ी चुनौती
बीएस राय: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले 'तुष्टिकरण' का कदम बताया। नई दिल्ली की सांसद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

बीएस राय: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले 'तुष्टिकरण' का कदम बताया।
नई दिल्ली की सांसद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल को महिला सम्मान योजना सहित उनके द्वारा घोषित योजनाओं को लागू करने की चुनौती दी और कहा कि कोई आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है।
केजरीवाल ने सोमवार को फरवरी में आप के सत्ता में लौटने के बाद सभी हिंदू मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए 18,000 रुपये मासिक मानदेय की घोषणा की।
बांसुरी ने कहा कि आप सरकार फंड की कमी के कारण महीनों से मस्जिदों के इमामों को 18,000 रुपये का भुगतान नहीं कर पाई और फिर भी केजरीवाल चुनाव से ठीक पहले पुजारियों और ग्रंथियों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि पिछले 10 सालों में पुजारियों और ग्रंथियों को कोई मानदेय क्यों नहीं दिया गया। अब चुनाव के समय वह उन्हें 'धोखे' से मानदेय देने का वादा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
