द इंडियन व्यू

Delhi Politics: दिल्ली में आप-बीजेपी के बीच सियासी घमासान के पीछे क्या हो रही सियासत, उपराज्यपाल की क्यों हुई एंट्री

बीएस राय: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो गया और अब 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।…

Ragwendra P Singh
February 8, 2025
3 min read
Delhi Politics: दिल्ली में आप-बीजेपी के बीच सियासी घमासान के पीछे क्या हो रही सियासत, उपराज्यपाल की क्यों हुई एंट्री

बीएस राय: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो गया और अब 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके उम्मीदवारों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर देकर खरीदने की कोशिश की गई।

इस मामले में अब एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने केजरीवाल से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। इसके बाद एसीबी ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर 5 सवालों के जवाब मांगे हैं।

एसीबी की टीम जब अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची तो उन्हें घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। इसके बाद टीम ने आधिकारिक तौर पर उन्हें नोटिस भेजा। एसीबी ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जिनमें से एक आप नेता संजय सिंह से पूछताछ कर रही है।

आम आदमी पार्टी की लीगल टीम ने कहा कि उन्हें नोटिस मिल गया है और वे इसका कानूनी जवाब देंगे। एसीबी ने केजरीवाल से आज ही जवाब देने को कहा है। एसीबी ने केजरीवाल से ये 5 सवाल पूछेः

आम आदमी पार्टी के जिन 16 उम्मीदवारों को कथित तौर पर रिश्वत की पेशकश की गई, उनका ब्योरा दिया जाए। रिश्वत की पेशकश करने वाले व्यक्तियों और फोन नंबरों का ब्योरा दिया जाए।

मीडिया और सोशल मीडिया पर रिश्वत के आरोपों से जुड़े दावों के समर्थन में सबूत पेश किए जाएं। यह बताया जाए कि सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए, जिससे दिल्ली के नागरिकों में अशांति और दहशत की स्थिति पैदा हो सकती है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने एसीबी को मामले की जांच करने का आदेश दिया।

इसके बाद एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची। आगे की राह इस विवाद ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। आप और भाजपा के बीच पहले से ही तीखी बयानबाजी चल रही थी, लेकिन इस नए घटनाक्रम ने राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अरविंद केजरीवाल एसीबी के नोटिस का क्या जवाब देते हैं और यह मामला चुनाव नतीजों पर कितना असर डालता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…