द इंडियन व्यू

Delhi New CM: क्या फिर चौंकाने वाला फैसला लेगी बीजेपी ?

बीएस राय: दिल्ली में सरकार गठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 17 फरवरी (सोमवार) को दोपहर 3 बजे दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा।…

Ragwendra P Singh
February 18, 2025
2 min read

बीएस राय: दिल्ली में सरकार गठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 17 फरवरी (सोमवार) को दोपहर 3 बजे दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक यह समारोह ज्यादा भव्य नहीं होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि आप को सिर्फ 22 सीटें मिली हैं।

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं। इस जीत के साथ ही बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री? भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि पार्टी दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाएगी। 17 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

हालांकि अभी मुख्यमंत्री पद के लिए आधिकारिक तौर पर किसी नाम पर मुहर नहीं लगी है। कुछ प्रमुख नामों पर चर्चा हो रही है, जिनमें नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी संभावित सूची में हैं

भाजपा पहले भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपने फैसलों से जनता और राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका चुकी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जब मुख्यमंत्री का चयन हुआ तो ऐसे चेहरे सामने आए जिनके नाम संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं थे। ऐसे में संभव है कि दिल्ली में भी भाजपा अप्रत्याशित फैसला लेते हुए किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप दे।

भाजपा के फैसले पर सबकी नजर दिल्ली में भाजपा की सत्ता में वापसी के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हर किसी को इस बात की उत्सुकता है कि पार्टी मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे सौंपेगी। दिल्ली की जनता और राजनीतिक विश्लेषक भाजपा के अगले कदम पर नज़र रखे हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…