Delhi Election 2025: दिल्ली की सत्ता पर कौन होगा काबिज, क्या है दिल्ली का चुनावी हाल
बीएस राय: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी को संपन्न हो गई। 10 से 17 जनवरी के बीच कुल 981 उम्मीदवारों ने 1521 नामांकन दाखिल किए। दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चा नई दिल्ली…

बीएस राय: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी को संपन्न हो गई। 10 से 17 जनवरी के बीच कुल 981 उम्मीदवारों ने 1521 नामांकन दाखिल किए। दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चा नई दिल्ली विधानसभा सीट पर है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन दाखिल किए हैं। यह सीट दिल्ली की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, क्योंकि यहां से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।
हाई-प्रोफाइल मुकाबला नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। संदीप दीक्षित दिवंगत कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के बेटे हैं, जबकि प्रवेश वर्मा बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। हालांकि प्रत्याशियों के पास नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका 20 जनवरी तक है।
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं, भाजपा ने भी अपने दो सहयोगी दलों को मौका दिया है।
बुराड़ी सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शैलेंद्र कुमार और देवली सीट पर लोजपा (रामविलास) के दीपक तंवर वाल्मीकि चुनाव लड़ रहे हैं। बुराड़ी सीट पर शैलेंद्र कुमार का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी के तीन बार के विधायक संजीव झा से है। वहीं, देवली सीट पर भाजपा ने लोजपा प्रत्याशी दीपक तंवर को उतारकर समीकरण बदलने की कोशिश की है।
पिछले 10 सालों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकी है। अब आप चौथी बार सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में है। कांग्रेस अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी है, जबकि भाजपा 27 साल से दिल्ली में सत्ता हासिल करने का सपना देख रही है।
मुख्य मुकाबला दिल्ली के चुनावी अखाड़े में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। वहीं भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने दिल्ली में कमल खिलाने के लिए कई बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार के लिए उतारा है। वहीं आप सरकार अपने 10 साल के काम और कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर जनता से वोट मांग रही है।
दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा। आम आदमी पार्टी जहां अपनी मजबूत पकड़ को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह आश्वस्त है, वहीं भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरविंद केजरीवाल अपनी जीत की हैट्रिक को चौथी बार जीत में बदल पाएंगे या भाजपा दिल्ली में अपना लंबा वनवास खत्म कर पाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
