Delhi Election 2025: चुनाव से पहले बढ़ती राजनीतिक हलचल, सीएम आतिशी के पीए कैश के साथ पकड़े गए
बीएस राय: दिल्ली में बुधवार को होने वाले मतदान से पहले राजधानी की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री आतिशी के पीए पंकज के गिरिखंड नगर में 15 लाख रुपये के साथ पकड़े जाने की खबर ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। इसके अलावा…

बीएस राय: दिल्ली में बुधवार को होने वाले मतदान से पहले राजधानी की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री आतिशी के पीए पंकज के गिरिखंड नगर में 15 लाख रुपये के साथ पकड़े जाने की खबर ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक बयान में हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद हरियाणा के शाहाबाद निवासी जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192, 196 (1), 197 (1), 248 (ए) और 299 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता जगमोहन मनचंदा ने अपनी शिकायत में कहा कि केजरीवाल के बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और उन्होंने दो राज्यों के लोगों को भड़काने का काम किया है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा था कि दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है और हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेजा है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने समय रहते इसे रोक दिया, नहीं तो दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी।
उन्होंने इसे 'सामूहिक नरसंहार' करार दिया। राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया केजरीवाल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों दलों ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने बिना किसी सबूत के गंभीर और भड़काऊ बयान दिया है, जिससे जनता में डर और तनाव पैदा हो सकता है। चुनाव आयोग ने भी इस बयान का संज्ञान लिया और केजरीवाल से 29 जनवरी तक स्पष्टीकरण मांगा है।\
हरियाणा सरकार का पलटवार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह झूठा प्रचार करके अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार चुनावी फायदे के लिए इस तरह की अफवाहें फैला रही है। उन्होंने यह बयान दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार मनोज शौकीन के समर्थन में एक जनसभा के दौरान दिया।
दिल्ली चुनाव के बीच यह विवाद राजधानी से लेकर हरियाणा तक सुर्खियां बटोर रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी के पीए पंकज की गिरफ्तारी और केजरीवाल पर एफआईआर से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदान से पहले उठे इन विवादों का चुनाव पर क्या असर होगा। लेकिन इतना तो तय है कि इन घटनाओं ने दिल्ली की राजनीति को और भी गरमा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
