द इंडियन व्यू

Delhi : गीजर ब्लास्ट होने से निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी की मौत

Delhi : दिल्ली के प्रसिद्ध हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन दरगाह में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ। दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का अचानक बाथरूम में गीजर ब्लास्ट होने से निधन हो गया। यह घटना 7 फरवरी की शाम को हुई।…

Ragwendra P Singh
February 8, 2026
2 min read
Delhi : गीजर ब्लास्ट होने से निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी की मौत

Delhi : दिल्ली के प्रसिद्ध हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन दरगाह में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ। दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का अचानक बाथरूम में गीजर ब्लास्ट होने से निधन हो गया। यह घटना 7 फरवरी की शाम को हुई।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे। परिवार और दरगाह के श्रद्धालु इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। बताया गया है कि गीजर ब्लास्ट के कारण बाथरूम में आग और विस्फोट हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

स्थानीय लोगों और दरगाह प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। हालांकि, पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। दरगाह के श्रद्धालु और परिवार के सदस्य उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

 

घटना के कारणों की गहन जांच करेगी प्रशासन

दरगाह प्रशासन ने कहा है कि मृतक के परिवार को पूरी मदद दी जाएगी और घटना के कारणों की गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी की अचानक मृत्यु से दरगाह और उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…