CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन की ताजपोशी आज, देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ
CP Radhakrishnan: नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की शुक्रवार (12 सितंबर) को ताजपोशी होगी. वे देश के15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. जहां सुबह 10…

CP Radhakrishnan: नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की शुक्रवार (12 सितंबर) को ताजपोशी होगी. वे देश के15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. जहां सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति कै तौर पर शपथ दिलाएंगी. बता दें कि पता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई में अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति का चुनाव कराया गया था. जिसमें एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की थी. अब वे 12 सितंबर यानी शुक्रवार को शपथ लेंगे.
उपराष्ट्रपति चुनाव में बी सुदर्शन रेड्डी को दी मात
बता दें 9 सितंबर यानी मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को मात देकर चुनाव जीत लिया. उपराष्ट्रपति का चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद कराया. पूर्व उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया. राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया. यानी उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ.
सीपी राधाकृष्णन को मिले कुल 452 वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले. वहीं विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी 300 वोट प्राप्त कर चुनाव हार गए. उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणान घोषित होने के बाद पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को जीत की बधाई दी. साथ ही पीएम मोदी ने विश्वास भी जताया कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे. साथ ही संसदीय संवाद में अपना सकारात्मक योगदान देंगे.
गुरुवार को छोड़ा महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद
बता दें कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल थे, उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने गुरुवार (11 सितंबर) को ही राज्यपाल का पद छोड़ दिया. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त, महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
