Coronavirus की बढ़ती रफ्तार के बीच 24 साल की युवती की मौत
कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर पसार रही है. कई राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं. खास बात यह है कि कोरोना के नए वैरिएंट ने हर आयु वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है. ताजा मामला एक 24 वर्षीय युवती का सामने आया है…

कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर पसार रही है. कई राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं. खास बात यह है कि कोरोना के नए वैरिएंट ने हर आयु वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है. ताजा मामला एक 24 वर्षीय युवती का सामने आया है जिसकी कोविड-19 के चलते मौत हो गई. हालांकि इस बीच एक राहत देने वाली खबर यह है कि बीते 24 घंटे में 2100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है. आइए जानते हैं भारत में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच बीते 24 घंटों में क्या है आंकड़े.
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के आंकड़े
हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से 2 जून सुबह 8 बजे तक दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 3961 मामले एक्टिव हैं. जबकि 2188 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं बीते 24 घंटे में कुल 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इसमें एक कर्नाटक और एक केरल का मामला है.
24 वर्षीय युवती की मौत
केरल में एक 24 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है. हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिस युवती की मौत हुई है वह कोरोना से संक्रमण के साथ-साथ हायपर टेंशन जैसी बीमारी से भी जूझ रही थी. महाराष्ट्र के 44 वर्षीय एक शख्स ने भी जान गंवाई है हालांकि वह भी अन्य बीमारियों से जूझ रहा था.
राज्यवार कोरोना के क्या हैं आंकड़े
केरल - 1435
महाराष्ट्र - 506
दिल्ली- 483
गुजरात - 338
पश्चिम बंगाल- 331
कर्नाटक - 253
तमिलनाडु- 189
उत्तर प्रदेश - 157
उत्तराखंड - 3
मध्य प्रदेश -23
हरियाणा - 28
झारखंड - 6
राजस्थान- 69
पुद्दुचेरी- 38
बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 370 नए मामले सामने आए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 61 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि महाराष्ट्र में 64 नए मामले सामने आए हैं. वहीं केरल की बात करें यहां पर बीते 24 घंटे में 65 नए संक्रमित सामने आए हैं .
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
