द इंडियन व्यू

Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म, देशभर में दिखा ब्लड मून

Chandra Grahan 2025 News: दुनियाभर के लोगों की नजरें आसमान में टिकी थीं. इसकी वजह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था. चंद्र ग्रहण अब खत्म हो चुका है. 7 सितंबर को रात 9:58 मिनट पर शुरू यह ग्रहण देशभर में दिखाई दिया. भारत समेत…

Ragwendra P Singh
September 8, 2025
2 min read
Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म, देशभर में दिखा ब्लड मून

Chandra Grahan 2025 News: दुनियाभर के लोगों की नजरें आसमान में टिकी थीं. इसकी वजह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था. चंद्र ग्रहण अब खत्म हो चुका है. 7 सितंबर को रात 9:58 मिनट पर शुरू यह ग्रहण देशभर में दिखाई दिया. भारत समेत दुनिया के कई भागों मेंयह ग्रहण दिखा गया. इसकी खास बात है कि इस बार ग्रहण के दौरान चांद का रंग काला नहीं, बल्कि लाल रंग का दिखाई दिया. इस वजह से इसे ब्लड मून कहा गया.

कितने बजे चंद्र ग्रहण लगा?
भारतीय समय के अनुसार, 7 सितंबर को रात 9:58 पर शुरू हुआ यह ग्रहण 8 सितंबर को देर रात 1:26 मिनट तक दिखाई दिया. इस चंद्र ग्रहण का वक्त कुल 3 घंटे 28 मिनट रहा. इसे 2022 के बाद सबसे लंबा ग्रहण कहा गया है. पूर्ण चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ जैसे शहरों में दिखा. .

मृत्यु पंचक और चंद्र ग्रहण 2025
ज्योतिषियों की मानें तो करीब 122 सालों के बाद ऐसा संयोग बना. जब पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण के साथ हुई. इसके साथ 7 सितंबर को लगा यह ग्रहण पंचक के दौरान लगा. 6 सितंबर से मृत्यु पंचक की शुरुआत हुई. यह 10 सितंबर तक चलेंगे. हिंदू धर्म में मृत्यु पंचक और चंद्र ग्रहण दोनों की अवधि को अशुभ श्रेणी में रखा जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे किसी भी कार्य को नहीं किया जाता है.

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
सात सितंबर को लगा यह ग्रहण साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रहा. साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा. ये भारत में नहीं दिखाई दिया था. इस ग्रहण के बाद अब इस माह के आखिर में सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…