Chandra Grahan 2025 : चंद्र ग्रहण पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, राहु-चंद्रमा एकसाथ होंगे, जानें क्या होगी इसकी टाइमिंग
Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा. चंद्र ग्रहण से ही पितृपक्ष की शुरुआत होने वाली है. यह एक दुर्लभ संयोग है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है. भारतीय समय के अनुसार, चंद्र…

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा. चंद्र ग्रहण से ही पितृपक्ष की शुरुआत होने वाली है. यह एक दुर्लभ संयोग है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है. भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 09.58 बजे शुरू होगा. इस ग्रहण की समाप्ति रात 01.26 बजे होने जा रही है. इस दौरान रात को 11.42 बजे आसमान में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखने वाला है.
चंद्र ग्रहण पर ग्रहों का महासंयोग
साल के अंत में चंद्र ग्रहण पर ग्रहों का महासंयोग देखा गया है. चंद्र ग्रहण में राहु-चंद्रमा एकसाथ होंगे. ग्रहण रविवार को है. तभी सूर्य की एंट्री होगी. रविवार सूर्य देव का दिन है. यह साल मंगल का है तो मंगल भी आ गए. सात सितंबर 2025 का मूलांक 7 आता है. ये केतु का प्रतिनिधित्व करता है. चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद्र नक्षत्र में लगा हुआ है. इसके स्वामी शनि और देवगुरु बृहस्पति हैं.
'ब्लड मून' क्या होता है
7 सितंबर का चंद्र ग्रहण जब अपने चरम पर होगा, तब आकाश में चंद्रमा सुर्ख लाल रंग का होगा. खगोलविद इस घटना को 'ब्लड मून' कहते हैं. इस दौरान पृथ्वी की छाया सूर्य की रोशनी रोकती है. वातावरण में मौजूद धूल, गैस और अन्य कणों की वजह से लाल रंग की किरणें ही चंद्रमा तक पहुंचती हैं. ऐसे में चंद्रमा लाल रंग दिखता है. पृथ्वी जब अपनी कक्षा में घूमते हुए सूर्य और चंद्रमा के बीच जब आती है तो वह चंद्रमा पर पड़ने वाले सूर्य की रोशनी को रोकती है. चंद्रमा पर धरती की छाया पड़ती है. इससे चंद्रमा काला या लाल दिखाई देता है. खगोल शास्त्र में इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
