द इंडियन व्यू

CBSE Board Result 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, जानें क्या कहता है ट्रेंड और कहां देखें रिजल्ट

CBSE Board Result 2025: आप CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो अब रिजल्ट को लेकर आपकी टेंशन खत्म होने वाली है. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही आपका इंतजार खत्म कर सकता है. मई का महीना शुरू हो चुका है और हर…

Ragwendra P Singh
April 30, 2025
2 min read
CBSE Board Result 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, जानें क्या कहता है ट्रेंड और कहां देखें रिजल्ट

CBSE Board Result 2025: आप CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो अब रिजल्ट को लेकर आपकी टेंशन खत्म होने वाली है. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही आपका इंतजार खत्म कर सकता है. मई का महीना शुरू हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि CBSE अपने नतीजे मई के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी कर देगा. हालांकि बोर्ड की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी गई है, लेकिन पिछले सालों का पैटर्न कुछ और ही इशारा करता है.

रिजल्ट की संभावित तारीख क्या हो सकती है?

CBSE की ओर से अब तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की कोई पक्की तारीख तो नहीं बताई गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 1 से 10 मई के बीच कभी भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. पिछले साल (2024) CBSE ने 12वीं का रिजल्ट 12 मई को और 10वीं का रिजल्ट 15 मई को जारी किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट मई के पहले या मध्य सप्ताह में जारी किया जा सकता है.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

छात्र अपने रिजल्ट को नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in

UMANG App या DigiLocker App पर भी रिजल्ट SMS के जरिए मिल सकता है.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की जरूरत होगी.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद छात्रों को सबसे पहले शांत दिमाग से अपना रिजल्ट देखना चाहिए. अगर अंक उम्मीद से कम आते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट एग्जाम या री-चेकिंग का ऑप्शन भी दिया जाता है. वहीं, अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्रों को अब अपने आगे की पढ़ाई या करियर की प्लानिंग पर ध्यान देना चाहिए.

CBSE रिजल्ट से जुड़ी जरूरी बातें

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ही जारी होगा.

कोई भी छात्र बिना रोल नंबर के रिजल्ट नहीं देख सकता.

पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं.

रिजल्ट मार्कशीट डिजिटल रूप में भी DigiLocker पर उपलब्ध होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…