Attack on Assam Rifiles: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद और 5 घायल
Attack Assam Rifiles: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला हो गया है. यहां शुक्रवार शाम बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में हथियारबंद आतंकवादियों ने असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले…

Attack Assam Rifiles: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला हो गया है. यहां शुक्रवार शाम बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में हथियारबंद आतंकवादियों ने असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हो गए हैं. शहीद होने वालों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) भी शामिल हैं. वहीं पांच अन्य जवान घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
व्यस्त सड़क पर हमला
अधिकारियों के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई. असम राइफल्स की 33वीं बटालियन की एक टुकड़ी इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रही थी. उसी दौरान आतंकवादियों ने अचानक जवानों के वाहन पर गोलियां बरसा दीं. जिस स्थान पर हमला हुआ, वह काफी व्यस्त सड़क थी और वहां आम नागरिकों की आवाजाही जारी थी. हमलावर गोलीबारी के बाद एक सफेद वैन में सवार होकर मौके से फरार हो गए.
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए संयम बरता. गोलीबारी के दौरान स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
तलाशी अभियान जारी
गुवाहाटी स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब 5:50 बजे, असम राइफल्स की टुकड़ी पटसोई कंपनी ऑपरेटिंग बेस से नाम्बोल कंपनी ऑपरेटिंग बेस की ओर जा रही थी. रास्ते में नांबोल सबल लेइकाई इलाके में हाईवे पर अज्ञात आतंकवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए.
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक घटना में शामिल हमलावरों को पकड़ नहीं लिया जाता.
मणिपुर में बढ़ी चिंता
लगातार हो रही हिंसा और हमलों के चलते मणिपुर में सुरक्षा की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. हालिया घटना ने साबित कर दिया है कि राज्य में उग्रवादी संगठन अब भी सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तलाशी अभियान और भी तेज किया जाएगा, ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके और शांति बहाली सुनिश्चित हो.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
