Annual Fastag: कॉमर्शियल गाड़ियों को लेकर भी एनुअल फास्टैग होगा, नितिन गडकरी ने किया ऐलान
सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक बनाने को लेकर केंद्र सरकार राज्य परिवहन निगम की बसों और निजी व्यावसायिक वाहनों को लेकर वार्षिक फास्टैग पास लाने की तैयारी कर रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने परिवहन…

सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक बनाने को लेकर केंद्र सरकार राज्य परिवहन निगम की बसों और निजी व्यावसायिक वाहनों को लेकर वार्षिक फास्टैग पास लाने की तैयारी कर रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने परिवहन सेवा के इस बड़े वर्ग के हित पर विचार शुरू किया है.
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे सुविधाएं विकसित करने को लेकर केंद्र सरकार निजी बस संचालकों के समूहों को रियायती दर पर भूमि दर भूमि उपलब्ध कराने की तैयारी हो रही है. सार्वजनिक परिवहन की बात करें तो देश में सबसे बड़ी भूमिका निजी बसों की है.
देश में 92 प्रतिशत निजी बसें
बस एंड कार ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़े के तहत, देश में 92 प्रतिशत बसें निजी क्षेत्र की हैं. इनकी संख्या करीब 20 लाख है. ऐसा दावा है कि रोजाना पांच लाख यात्री हवाई सेवा का सफर करते हैं. इस दौरान 2.40 करोड़ यात्री रेलवे, 1.15 करोड़ यात्री मेट्रो से, वहीं 40 करोड़ यात्री देशवासी बसों से सफर करते हैं. इनमें 32 करोड़ मुसाफिर निजी बसों में मौजूद हैं.
परिवहन का बड़ा जरिया होने के बाद पर्याप्त सुविधाएं न मिलने की शिकायत कन्फेडरेशन की ओर से मंत्रालय से की गई. इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आश्वस्त किया है. इस तरह निजी कार चालकों के लिए तीन हजार रुपये का वार्षिक फास्टैग आरंभ किया गया है. इसी तरह की सुविधा राज्य परिवहन और निजी बस और कैब चालकों को देने पर विचार किया है.
मंत्रालय की ओर से कराया रहा अध्ययन
इस दौरान संगठन की ओर से ऐसा कहा गया कि परिवहन में लगे वाहनों के फेर ज्यादा होते हैं. ऐसे में इनकी राशि बड़ी होनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, मंत्रालय की ओर से अध्ययन किया गया है कि इस सुविधा को किस तरह से दिया जा सकता है कि परिवहन सेवा के संचालकों को फायदा पहुंचे.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
