Air India: उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, दिल्ली से इंदौर जा रहा था विमान
Air India: एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में उड़ान भरते ही आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये विमान दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भर रहा था. जैसे ही विमान ने एयरपोर्ट से टैकऑफ किया विमान के एक इंजन से चिंगारी निकलने लगी.…

Air India: एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में उड़ान भरते ही आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये विमान दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भर रहा था. जैसे ही विमान ने एयरपोर्ट से टैकऑफ किया विमान के एक इंजन से चिंगारी निकलने लगी. उसके बाद इंजन को तुरंत बंद कर दिया और विमान को सुरक्षित रूस से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया.
दिल्ली से इंदौर के लिए भरी थी विमान ने उड़ान
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2913 रविवार यानी 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद फ्लाइट को दिल्ली लौटा लिया गया. क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला. उसके बाद पायलट ने मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए, इंजन को बंद करने का फैसला किया और फ्लाइट को दिल्ली लौटा लाए. जहां विमान की सुरक्षित रूप से लैंडिंग कराई गई. फिलहाल विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है. वहीं सभी यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने रविवार को इस बात की जानकारी दी.
यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि विमान के कॉकपिट में आग लगने का संकेत मिलते ही विमान में अफरा-तफरी मच गई. यात्री बुरी तरह से डर गए. हालांकि पायलट की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. विमान के इंजन में आग के संकेत मिलते ही पायलट ने मानक सावधानी बरतते हुए इंजन को तुरंत बंद कर दिया और विमान को नियंत्रण में ले लिया. उसके बाद पायलट ने विमान को दिल्ली की ओर मोड दिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई. इस तरह से सभी यात्रियों की जान बच गई.
एयर इंडिया के विमानों बार-बार आ रही तकनीकी खराबी
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी के मामले बढ़ गए हैं. 18 अगस्त को ही कोच्चि से दिल्ली आने वाले एयर इंडिया के विमान को टेकऑफ करने से पहले ही रोकना पड़ा था. वहीं 16 अगस्त को इटली के मिलान शहर से दिल्ली आने वाले एयर इंडिया के विमान की आखिरी समय में उड़ान कैंसिल करनी पड़ी. इन दिनों घटनाओं में तकनीकी खराबी को कारण बताया गया था.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
