द इंडियन व्यू

विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग: पंजाब और राजस्थान ने दर्ज की दमदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह

एकाना स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में पंजाब और राजस्थान की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

Prakhar
November 16, 2026
2 min read
विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग: पंजाब और राजस्थान ने दर्ज की दमदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह

लखनऊ: एकाना स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में पंजाब और राजस्थान की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

पंजाब ने बेंगलुरु थंडर्स को 3-0 से शिकस्त दी, जबकि राजस्थान ने मेजबान लखनऊ को सीधे दो सेटों में 21-12 और 21-10 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

दिन के पहले मुकाबले में पंजाब की खिलाड़ियों ने शुरू से ही बेंगलुरु थंडर्स पर दबाव बनाए रखा। आक्रामक खेल के साथ मजबूत रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए पंजाब ने विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।

बेंगलुरु की खिलाड़ियों ने अंक हासिल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन पंजाब के बेहतरीन तालमेल और मजबूत डिफेंस के सामने उनकी एक नहीं चली। पंजाब ने 3-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह पक्की की।

वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ के खिलाफ पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। पहले सेट में राजस्थान ने 21-12 से जीत हासिल की।

दूसरे सेट में भी उसकी खिलाड़ियों का आक्रामक अंदाज जारी रहा और उन्होंने 21-10 से सेट जीतकर मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया। लखनऊ की टीम दोनों सेटों में वापसी के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन राजस्थान के सधे हुए अटैक और मजबूत डिफेंस के सामने उसे सफलता नहीं मिली।

दोनों जीत के साथ पंजाब और राजस्थान ने प्रतियोगिता के अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत

इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।

श्रीनिधि डेक्कन के सामने हार से उबरने की चुनौती, बेंगलुरु यूनाइटेड से होगी टक्कर

श्रीनिधि डेक्कन एफसी इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के अपने पिछले मुकाबले में मिली हार से उबरकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मनु भाकर के नाम एक और उपलब्धि, आईएसएसफ की एथलीट्स समिति में एंट्री

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट्स समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को महासंघ की ओर से मनु के निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि मिल गई है।