IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने किया संन्यास का ऐलान, अब CSK के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने खेल करियर को अलविदा कह दिया है। 17 नवंबर, 2026 (मंगलवार) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। अब धोनी आईपीएल 2027 सीजन से टीम के मेंटर की नई भूमिका में नजर आएंगे।
धोनी का आईपीएल करियर
धोनी ने 2008 से लेकर अब तक आईपीएल में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 17 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और टीम को 5 आईपीएल खिताब दिलाए। इसके अलावा उन्होंने 2 चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी जीते। कप्तान के तौर पर धोनी ने 226 मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 133 मैचों में जीत हासिल हुई। उनका जीत प्रतिशत 58.84 रहा, जो आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतर है। वे CSK के लिए सबसे ज्यादा 272 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे
धोनी पिछले सीजन (2026) में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। काफ अत्यधिक खिंचाव के कारण वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहे थे। उस समय उन्हें अनकैप्ड प्लेयर नियम के तहत 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। अब खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने से CSK के पास 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आ जाएगी, जिसका इस्तेमाल टीम नीलामी में मजबूत टीम बनाने के लिए कर सकती है।
CSK के मालिक ने क्या कहा?
धोनी के संन्यास पर CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा, "धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। लगभग दो दशकों से हमने एक साथ सफलताओं और उतार-चढ़ाव को देखा है। हमारा रिश्ता इसलिए इतना मजबूत है क्योंकि हम एक-दूसरे के इरादों पर सवाल नहीं उठाते।" वहीं, CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा, "धोनी हमेशा CSK परिवार का हिस्सा रहेंगे। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, उनका मार्गदर्शन अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा।"
अंतरराष्ट्रीय करियर से पहले ही लिया था संन्यास
गौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे और टीम के प्रमुख सदस्य बने रहे। अब उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है और मेंटर की भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत
इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।
श्रीनिधि डेक्कन के सामने हार से उबरने की चुनौती, बेंगलुरु यूनाइटेड से होगी टक्कर
श्रीनिधि डेक्कन एफसी इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के अपने पिछले मुकाबले में मिली हार से उबरकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मनु भाकर के नाम एक और उपलब्धि, आईएसएसफ की एथलीट्स समिति में एंट्री
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट्स समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को महासंघ की ओर से मनु के निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि मिल गई है।
आईपीएल में धोनी के खिलाड़ी करियर पर विराम, अब सीएसके मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ी के रूप में अपने करियर को विराम दे दिया है। वह अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। टीम ने 2027 सत्र से पहले उनके नई जिम्मेदारी संभालने की पुष्टि की है।
