द इंडियन व्यू

ग्रीन पार्क में यूपी के सलामी बल्लेबाजों का जलवा, बड़ौदा के खिलाफ मजबूत शुरुआत

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में मंगलवार को दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाजों ने बड़ौदा को बैकफुट पर धकेल दिया है।

Prakhar
November 3, 2026
1 min read
ग्रीन पार्क में यूपी के सलामी बल्लेबाजों का जलवा, बड़ौदा के खिलाफ मजबूत शुरुआत

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में मंगलवार को दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाजों ने बड़ौदा को बैकफुट पर धकेल दिया है।

बड़ौदा के पहली पारी में 355 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तर प्रदेश की टीम ने बिना विकेट गिरे 196 रन बना लिए थे। रणजी में पदार्पण करने वाले आदर्श सिंह (96) व माधव कौशिक (90) रन बनाकर खेल रहे थे।

हालांकि पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम उप्र अब भी 159 रन पीछे है। ग्रीन पार्क में स्टेडियम में बड़ौदा ने दूसरे दिन छह विकेट पर 269 रन से आगे अपनी पारी को बढ़ाया और कप्तान अतीत (35), रसिख (18) और मनन (50) के दम पर स्कोर को 350 के पार पहुंचाया।

उत्तर प्रदेश के कार्तिक यादव ने पांच और करन शर्मा ने तीन विकेटलिए। कार्तिक यादव के इस सीजन कुल 32 विकेट हो गए हैं।

ऑर्थोडाक्स गेंदबाज कार्तिक की फिरकी ग्रीन पार्क की पिच पर गोवा के बाद बड़ौदा के बल्लेबाजों के लिए भी पहेली बनी। जवाब में उत्तर प्रदेश के आदर्श सिंह व माधव कौशिक ने दिन के बचे हुए 55 ओवर में 196 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मनु भाकर का लक्ष्य, शूटिंग खिलाड़ियों को मिले मजबूत आवाज

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 2026-2030 के कार्यकाल के लिए इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) एथलीट्स कमेटी का चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्हें पिस्टल वर्ग से उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। इस वर्ग में दो पदों के लिए कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मुंबई की पहली पारी 396 रन पर सिमटी, रेलवे ने गंवाए दो अहम विकेट

मुंबई ने मंगलवार को यहां रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मैच के दूसरे दिन अंतिम सत्र में दो विकेट झटककर रेलवे को दबाव में ला दिया जिसने स्टंप तक पहली पारी में दो विकेट पर 116 रन बना लिए।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. सुधर्मा सिंह का आकस्मिक निधन दिल्ली में हो गया। वह पिछले करीब 10-12 दिन से बीमार थे और इलाज के लिए एम्स नई दिल्ली में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने दो नवंबर को रात करीब 11:30 बजे अंतिम सांस ली।

चोटों से जूझने के बाद लक्ष्य सेन ने की शानदार वापसी, अब आगे की चुनौती पर नजर

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन हाइलो ओपन में खिताब जीतने के बाद आगामी टूर्नामेंटों में अपनी लय कायम रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उनकी निगाहें बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में अच्छा प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।