स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई संपर्क की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति थी अत्यंत दयनीय: मुख्यमंत्री आज 07 शहरों में जनजीवन को नई गति दे रही मेट्रो: सीएम योगी हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान: मुख्यमंत्री

लखनऊ, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिये प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो व एयर कनेक्टिविटी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।
2017 से पहले दयनीय थी स्थिति
मुख्यमंत्री ने लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां नहीं घटाते, बल्कि ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आते हैं, लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।
'प्रदेश की उड़ान' नई ऊंचाइयों पर
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से इस तस्वीर को बदला है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं। तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है। तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी। वहीं, आज 7 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है।
नागरिकों के जीवन को बदल रही विकास की गति
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परिवर्तन से किसान की उपज को बड़ा बाजार और उद्यमिता को नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच सुगम हो रही है। कामकाजी लोगों का समय बच रहा है। पर्यटन का विस्तार भी हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई शक्ति मिल रही है। विकास की यह गति आज गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक नागरिकों के जीवन को बदल रही है। हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंगापुर और उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी साझेदारी, योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिंगापुर के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ‘सिंगापुर सिटी’ और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और रेल संपर्क के कारण यह क्षेत्र व्यापार और सामान की ढुलाई का बड़ा केंद्र बन सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के छह केंद्रों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये केंद्र लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट में हैं।
रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो यूपी में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति
MLC चुनाव परिणाम 2026: यूपी में BJP को 6, सपा को 4 सीटें; बिहार में NDA को 4, महाराष्ट्र में MVA को 3 और कर्नाटक में BJP-JDS का क्लीन स्वीप
प्रदेश की 11 सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने 6 सीटें जीतीं, जबकि सपा के खाते में 4 सीटें आईं। * भाजपा के विजेता: मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ खंड शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी, आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मेरठ खंड शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी। * सपा के विजेता: लखनऊ खंड स्नातक सीट से कांति सिंह, वाराणसी खंड शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव, आगरा खंड शिक्षक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से डॉ. मान सिंह यादव।
योगी सरकार में माटीकला को प्रोत्साहन: लखनऊ में 28 अक्टूबर से शुरू होगा 11 दिवसीय 'माटीकला महोत्सव-2026'
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा इस प्रदर्शनी को राजधानी लखनऊ में आगामी 28 अक्टूबर से 07 नवम्बर 2026 तक 'माटीकला महोत्सव-2026' के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
