रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो यूपी में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

लखनऊ ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : देश में भले ही जेन जी कल्चर उफान पर हो लेकिन रेजीम चेंज के नाम पर अराजकता, हिंसक विरोध प्रदर्शन, नियमहीनता योगी सरकार को कत्तई मंजूर नही है। कानून और व्यवस्था के साथ खिलवाड़, स्थापित नियमों, कानून के साथ छेड़छाड़ करने का अंजाम कितना बुरा हो सकता है, इसका सबक देने के लिए योगी सरकार पूरी तरह तैयार है। यूपी सरकार ने निर्गमन परिषदों और स्थानीय निकायों में सीधी भर्ती के तहत चयन होने वाले अभ्यर्थियों के लिए चरित्र सत्यापन को लेकर नीति और सख्त की है। ऐसे व्यक्ति जो किसी ऐसे संगठन के सदस्य हैं जिनका उद्देश्य हिंसा के दम पर व्यवस्था बदलना है यानी रिजीम चेंज करना है तो वह सरकारी नौकरी के लिए अपात्र होंगे। हालांकि, राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी को अयोग्य नहीं माना जाएगा। भारत या भारत के राज्य कोई तानाशाही तंत्र या सैन्य तंत्र नहीं है कि वहां तख्ता पलट कर दिया जाय। उत्तर प्रदेश में या भारत के किसी भी हिस्से में रेजीम चेंज बस एक तरीके से हो सकता है और वो है लोकतांत्रिक चुनाव जिसमें जनता द्वारा दिए गए जनादेश के आधार पर सत्ता का निर्माण होता है।
सरकारी नौकरी के दरवाजे पूरी तरह बंद :
सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार की नई नीति के तहत हत्या, डकैती, बलात्कार, लज्जा भंग, भ्रष्टाचार ,आतंकवादी कृत्य, पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामलों में लिप्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। यह नियम पहले से भी थे लेकिन इन्हें अब और स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है कि 21 वर्ग की उम्र के बाद उसे पर दर्ज ऐसे मामलों की जांच की तिथि से 3 वर्ष के भीतर 'रिजीम चेंज' वाली गतिविधि में भाग लेने को इस बात का प्रमाण माना जाएगा कि व्यक्ति अभी भी ऐसी गतिविधियों में सक्रिय है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल एफआईआर दर्ज होने या जांच लंबित रहने से व्यक्ति को स्वत अयोग्य नहीं माना जाएगा।
30 दिन में देनी होगी चरित्र सत्यापन रिपोर्ट :
जिला पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को चरित्र सत्यापन रिपोर्ट मिलने के 30 दिन के भीतर नियुक्ति प्राधिकारी को रिपोर्ट देनी होगी। समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने पर गृह विभाग इसकी निगरानी करेगा। सत्यापन के लिए पुलिस या एलआईयू अभ्यर्थी के घर जाकर पूछताछ नहीं करेगी और न ही उसकी भौतिक उपस्थिति जरूरी होगी। यदि रिपोर्ट प्रतिकूल होती है तो जिलाधिकारी अपनी संस्तुति भेजने से पहले अभ्यर्थी को ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर देंगे।
प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से यह शासनादेश हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन के तहत जारी किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए प्रावधान पहले से लागू नियमों की तुलना में अधिक स्पष्ट हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिंगापुर और उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी साझेदारी, योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिंगापुर के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ‘सिंगापुर सिटी’ और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और रेल संपर्क के कारण यह क्षेत्र व्यापार और सामान की ढुलाई का बड़ा केंद्र बन सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के छह केंद्रों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये केंद्र लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट में हैं।
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई संपर्क की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति थी अत्यंत दयनीय: मुख्यमंत्री आज 07 शहरों में जनजीवन को नई गति दे रही मेट्रो: सीएम योगी हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान: मुख्यमंत्री
MLC चुनाव परिणाम 2026: यूपी में BJP को 6, सपा को 4 सीटें; बिहार में NDA को 4, महाराष्ट्र में MVA को 3 और कर्नाटक में BJP-JDS का क्लीन स्वीप
प्रदेश की 11 सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने 6 सीटें जीतीं, जबकि सपा के खाते में 4 सीटें आईं। * भाजपा के विजेता: मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ खंड शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी, आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मेरठ खंड शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी। * सपा के विजेता: लखनऊ खंड स्नातक सीट से कांति सिंह, वाराणसी खंड शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव, आगरा खंड शिक्षक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से डॉ. मान सिंह यादव।
योगी सरकार में माटीकला को प्रोत्साहन: लखनऊ में 28 अक्टूबर से शुरू होगा 11 दिवसीय 'माटीकला महोत्सव-2026'
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा इस प्रदर्शनी को राजधानी लखनऊ में आगामी 28 अक्टूबर से 07 नवम्बर 2026 तक 'माटीकला महोत्सव-2026' के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
