सीवीसीएल की जीत में शशि प्रकाश मीना चमके
मैन ऑफ मैच शशि प्रकाश मीना (80) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सीवीसीएल ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ओल्ड गन्स को 27 रन से हराया।

लखनऊ। मैन ऑफ मैच शशि प्रकाश मीना (80) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सीवीसीएल ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ओल्ड गन्स को 27 रन से हराया।
पांचवीं अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
रणभूमि क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 184 रन का विशाल स्कोर बनाया। शशि प्रकाश मीना ने 57 गेंदों पर 4 चौके व पांच छक्के से नाबाद 80 रन की पारी खेली।
विकास अरोरा ने 39 व राकेश जोशी ने 22 रन जोड़े। ओल्ड गन्स से रिशिल टंडन को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में ओल्ड गन्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 167 रन ही बना सका।
गणेश यादव ने 35, रिशिल टंडन ने 27, धनंजय सिंह ने 22 व गूफरान ने 19 रन बनाकर कुछ प्रतिरोध किया लेकिन टीम की हार न टाल सके। सीवीसीएल से आशुतोष श्रीवास्तव ने तीन विकेट की सफलता पाई जबकि संजय गुप्ता को दो विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने किया संन्यास का ऐलान, अब CSK के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे
विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत
इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।
श्रीनिधि डेक्कन के सामने हार से उबरने की चुनौती, बेंगलुरु यूनाइटेड से होगी टक्कर
श्रीनिधि डेक्कन एफसी इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के अपने पिछले मुकाबले में मिली हार से उबरकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मनु भाकर के नाम एक और उपलब्धि, आईएसएसफ की एथलीट्स समिति में एंट्री
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट्स समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को महासंघ की ओर से मनु के निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि मिल गई है।
