ओजस्वनी सारस्वत की ऊंची उड़ान, पहले इंडियन ओपन में इतिहास और अब विश्व नंबर-1 बनने की चाह
13 वर्षीय भारतीय गोल्फर ओजस्वनी सारस्वत ने महिला यूरोपीय टूर (एलईटी) प्रतियोगिता इंडियन ओपन के कट में जगह बनाकर पहले ही इतिहास रचा और अब उनका लक्ष्य विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनने और अपने आदर्श नीरज चोपड़ा की तरह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है।

13 वर्षीय भारतीय गोल्फर ओजस्वनी सारस्वत ने महिला यूरोपीय टूर (एलईटी) प्रतियोगिता इंडियन ओपन के कट में जगह बनाकर पहले ही इतिहास रचा और अब उनका लक्ष्य विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनने और अपने आदर्श नीरज चोपड़ा की तरह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है।
ओजस्वनी महिला गोल्फ इतिहास में एलईटी प्रतियोगिता में कट बनाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। उनसे पहले आरिया जुतानगर्न ने 2008 में 12 साल की उम्र में फिनएयर मास्टर्स के कट में जगह बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
ओजस्वनी ने रविवार को एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘कट में जगह बनाकर मैं बहुत खुश हूं। यह तो बस शुरुआत है। मेरा लक्ष्य भारत में और फिर विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनना है। मैं एक दिन विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनना चाहती हूं।’’
उन्होंने बोला, ‘‘मैं भारत की ध्वजवाहक बनना चाहती हूं और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहती हूं। यह मेरा सबसे बड़ा सपना है।’’ ओजस्वनी ने कहा, ‘‘नीरज चोपड़ा मेरे प्रेरणास्रोत हैं क्योंकि वह ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। मैंने उनकी मानसिकता को समझा है।
मुझे लगता है कि सभी खेल काफी हद तक एक जैसे होते हैं और इसलिए मानसिकता भी लगभग एक जैसी ही होती है। जब उन्होंने स्वर्ण पदक जीता तो वह मेरे प्रेरणास्रोत बन गए।’’
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 में धोनी की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, दिसंबर से पहले लेंगे बड़ा फैसला
आईपीएल 2027 में एमएस धोनी मैदान पर नजर आएंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
पिता ने सचिन के साथ ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धूल, अब बेटे ने रणजी में किया ऐतिहासिक कमाल
रणजी ट्रॉफी 2026-27 राउंड 2 के मुकाबले में एक ऐतिहासिक कारनामा मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने किया। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की पारी खेली। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने।
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: ललित कांस्य पदक से एक जीत दूर, 13 साल बाद इतिहास रचने का मौका
भारत के ललित ने यहां अमेरिका के मैक्स एमिलियानो नोवरी को 7-0 से मात देकर ग्रीको रोमन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई, तीन अन्य भारतीय पहलवान पहले दौर में ही बाहर हो गए।
इंडिया-ए की दूसरी पारी में वापसी, पडिक्कल और साई सुदर्शन ने संभाला मोर्चा
इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच हो रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहली पारी में महज 113 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 106 रन बनाए।
