द इंडियन व्यू

65वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ की टीम घोषित

65वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2026 तक अलीगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने के लिए महिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है।

Prakhar
November 16, 2026
1 min read
65वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ की टीम घोषित

लखनऊ। 65वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2026 तक अलीगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने के लिए महिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है।

टीम में राखी (कप्तान), अनुष्का चौहान, तेजस्विनी, रेशमा यादव, आद्या मिश्रा, नेहा यादव, साक्षी निषाद, अद्रिजा जायसवाल, शबनम, खुशी यादव, ज्योति यादव एवं आलिया को स्थान दिया गया है।

टीम के कोच सिद्धार्थ भारद्वाज तथा मैनेजर निधि अग्रवाल!

इस अवसर पर लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मणि अवस्थी, निज़ाम अहमद, अभिनव सिंह पुंडीर एवं राजनीश त्रिवेदी की उपस्थिति में चयनित खिलाड़ियों को बास्केटबॉल किट प्रदान की गई।

सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत

इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।

श्रीनिधि डेक्कन के सामने हार से उबरने की चुनौती, बेंगलुरु यूनाइटेड से होगी टक्कर

श्रीनिधि डेक्कन एफसी इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के अपने पिछले मुकाबले में मिली हार से उबरकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मनु भाकर के नाम एक और उपलब्धि, आईएसएसफ की एथलीट्स समिति में एंट्री

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट्स समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को महासंघ की ओर से मनु के निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि मिल गई है।