द इंडियन व्यू

लक्ष्य सेन ने जापान में दिखाया दम, ची यू जेन को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बुधवार को यहां चीनी ताइपे के ची यू जेन को सीधे गेम में हराकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

Prakhar
November 11, 2026
1 min read
लक्ष्य सेन ने जापान में दिखाया दम, ची यू जेन को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बुधवार को यहां चीनी ताइपे के ची यू जेन को सीधे गेम में हराकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला 21-19, 21-18 से अपने नाम किया। जर्मनी में हायलो ओपन का खिताब जीतने के बाद लक्ष्य का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

हालांकि युगल मुकाबलों में भारत को निराशा का सामना करना पड़ा। भारत के ध्रुव रावत और के. मनीषा को चीनी ताइपे की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चान के खिलाफ 21-16, 14-21, 14-21 से हार मिली।

वहीं, हरिहरन अमसाकरुणन और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी जियांग झेन बांग और वेई या शिन से 7-21, 9-21 से हार गई।

2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पिछले साल मलेशिया ओपन में ची यू जेन के खिलाफ हार मिली थी। हालांकि उसी साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में उन्होंने इस हार का बदला ले लिया था। बुधवार को भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबले में हर अंक के लिए संघर्ष हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सुहैल के गोल से चमकी टीम इंडिया, मालदीव को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में मालदीव को 1-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हॉकी इंडिया में प्रशासनिक घमासान, हाईकोर्ट के बाद एफआईएच ने भी उठाए सवाल

भारतीय हॉकी के प्रशासनिक ढांचे में चल रहा विवाद अब अदालत से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। हॉकी इंडिया के चुनाव और ओडिशा की राज्य इकाई की सदस्यता को लेकर उठे विवाद के बीच उड़ीसा हाईकोर्ट ने महासंघ की चुनाव प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई और पंजाब में बड़ी डील, हार्दिक-अर्शदीप की अदला-बदली

आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेट करीब आ चुकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक बड़ी ट्रेड देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस ने धाकड़ ऑलराउंडर और अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को जाने देने का फैसला किया है।

अंडर-23 से सीनियर टीम तक हनमते का सफर, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में मिली जगह

स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के लालरिनलियाना हनमते को न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 और 15 नवंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैचों के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम में शामिल किया गया है।