द इंडियन व्यू

रेनेस के खिलाफ जीत, पेरिस सेंट जर्मेन का विजय अभियान जारी

स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे ऑसमेन डेम्बेले के दो गोल से पेरिस सेंट जर्मेन ने लीग वन फुटबॉल टूर्नामेंट में रेनेस को 4-1 से हराकर लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखा। डेम्बेले ने दोनों गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के…

Ragwendra P Singh
March 9, 2025
1 min read
रेनेस के खिलाफ जीत, पेरिस सेंट जर्मेन का विजय अभियान जारी

स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे ऑसमेन डेम्बेले के दो गोल से पेरिस सेंट जर्मेन ने लीग वन फुटबॉल टूर्नामेंट में रेनेस को 4-1 से हराकर लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखा। डेम्बेले ने दोनों गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के पहले और चौथे मिनट में दागे।

@PSG_English

ब्रेडले बार्सोला (27वें मिनट) और गोंजेलो रामोस (50वें मिनट) ने भी टीम की ओर से एक-एक गोल किया। रेनेस से एकमात्र गोल लिलियन ब्रेसियर ने 53वें मिनट में किया। लीग में अब तक अजेय पीएसजी के इस जीत से 25 मैच में 65 अंक हो गए हैं और टीम ने दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सिले पर 16 अंक की बढ़त बनाई। शनिवार को लेन्स के खिलाफ 0-1 से हारने वाले मार्सिले के 25 मैच में 49 अंक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।