द इंडियन व्यू

9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी!

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण दोनों राज्य इस बार मानसून में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी इन राज्यों में जमीनी…

Ragwendra P Singh
September 7, 2025
2 min read
9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी!

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण दोनों राज्य इस बार मानसून में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी इन राज्यों में जमीनी हालात का जायजा लेने पहुंच सकते हैं।

भाजपा पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं। वे बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों और किसानों से सीधे मिलकर अपना दुख साझा करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में पूरा सहयोग करेगी।

इसी तरह भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने एक पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाने जल्द ही हिमाचल प्रदेश आ सकते हैं।

इससे पहले, 4 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब का दौरा किया। पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अमृतसर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में अहम बैठक हुई, जिसमें राहत सामग्री की आपूर्ति, प्रभावित इलाकों में त्वरित बचाव कार्य और पुनर्वास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बता दें कि पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। नदियां उफान पर हैं, जिससे हर जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। कम से कम 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी इस बार भारी तबाही मची है। 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से प्रदेश में जगह-जगह अचानक बाढ़, बादल फटने और बड़े भूस्खलन की सैकड़ों घटनाएं हुई हैं। इससे घर-मकानों के नष्ट होने के अलावा बड़ी संख्या में जनहानि भी हुई है। हिमाचल प्रदेश में मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों के प्रमुख मार्गों समेत तमाम सड़कें अवरुद्ध हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…