द इंडियन व्यू

79वें स्वतंत्रता दिवस की राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले 'अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य'

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं…

Ragwendra P Singh
August 15, 2025
2 min read
79वें स्वतंत्रता दिवस की राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले 'अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य'

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आजादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है—जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।”

वहीं, प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, कर्तव्य और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी एकजुट होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के साथ इसके गौरवमयी इतिहास, एकता, अखंडता और अक्षुण्णता को सदा बनाए रखने का संकल्प लें।“

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं जहाँ हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा मिले, हर नागरिक को अच्छा इलाज मिले और हर परिवार में खुशहाली हो। तभी हम अपने शहीदों के सपनों का भारत बना पाएंगे। जय हिंद।”

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हर बच्चे के हाथ में किताब की उम्मीद के साथ लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लाखों महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की क़ुर्बानी से मिली इस आज़ादी को बनाए रखने के लिए हर बच्चे के हाथ में किताब हो, हर युवा के सामने रोज़गार का रास्ता हो, और हर परिवार के जीवन में सम्मान हो।“

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…