7,934 अंकों के साथ तेजस्विन शंकर को कांस्य, 1500 मीटर में रहे अव्वल
भारतीय ट्रैक एवं फील्ड के स्टार खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष डेकाथलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा 1500 मीटर दौड़ में जीत दर्ज करके…

भारतीय ट्रैक एवं फील्ड के स्टार खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष डेकाथलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा 1500 मीटर दौड़ में जीत दर्ज करके यह पदक हासिल किया। तेजस्विन ने 7,934 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन ने 100 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद और 400 मीटर में शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले दिन 4,338 अंक जुटाए थे और दूसरे दिन की शुरुआत शीर्ष स्थान से की थी।

दो दिन में हुई 10 स्पर्धाओं में तेजस्विन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिर के लिए बचाकर रखा। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ चार मिनट 33.09 सेकेंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। इस साल की शुरुआत में उन्होंने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
