79वें स्वतंत्रता दिवस पर केसरिया साफे में दिखे पीएम मोदी, जानें इसके मायने क्या?
नई दिल्ली : देश आज अपना 79वां दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी के पहनावे ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।…

नई दिल्ली : देश आज अपना 79वां दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी के पहनावे ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने केसरिया रंग का साफा पहना, जो साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार ध्वजारोहण किया। इस दौरान पीएम मोदी केसरिया रंग का साफा पहने हुए नजर आए। इस रंग को साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और नारंगी रंग का नेहरू-कट जैकेट पहन अपने लुक को पूरा किया।
पीएम मोदी का यह पहनावा न केवल उनकी पारंपरिक शैली को दिखाता है, बल्कि हालिया घटनाओं, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़ा माना जा रहा है।
बता दें कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का साफा चर्चा का विषय रहता है। पिछले साल 2024 में देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने केसरी, हरे और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जबकि उससे पहले 2023 में पीले और लाल रंग का साफा पहना था। पीएम मोदी द्वारा पहने गए साफे के रंग और डिजाइन हमेशा से देश की परंपराओं और भावनाओं को दर्शाते रहे हैं।
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने जो भाषण दिया उसमें भी साहस और बलिदान का पुट था। नए भारत को आत्मनिर्भर और प्रगति के पथ पर अग्रसर कराने का प्रण भी था। देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि यह दिन देश के सभी नागरिकों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करेगा। पीएम मोदी ने प्रकृति से लेकर टेक्नोलॉजी के प्रति भारत की जिम्मेवारी की बात की।
15 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद!
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
