द इंडियन व्यू

7 दिन में 781 धार्मिक स्थलों पर लगाए गए 11047 पौधे

लखनऊ। चैत्र नवरात्रि में वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग की तरफ से 'शक्ति वाटिका-आस्था व हरियाली' का आगाज किया था। यह अभियान पहली से 7 अप्रैल तक चला। पहली अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के अटल आवासीय…

Ragwendra P Singh
April 8, 2025
2 min read
7 दिन में 781 धार्मिक स्थलों पर लगाए गए 11047 पौधे

लखनऊ। चैत्र नवरात्रि में वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग की तरफ से 'शक्ति वाटिका-आस्था व हरियाली' का आगाज किया था। यह अभियान पहली से 7 अप्रैल तक चला। पहली अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के अटल आवासीय विद्यालय, नवाबगंज तहसील में रुद्राक्ष का पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया था। इस अभियान के तहत 7 दिन में 781 धार्मिक स्थलों पर 11, 047 पौधे लगाए गए। वहीं सर्वाधिक पौधे गोरखपुर मंडल में लगवाए गए। यहां 44 धार्मिक स्थलों पर कुल 1159 पौधे लगाए गए। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज आदि में भी पौधरोपण किए गए।

पहली से सात अप्रैल तक चला अभियान

वन विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (योजना व कृषि वानिकी) दीपक कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह (एक से सात अप्रैल) तक प्रदेश के समस्त जनपदों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर, आश्रम, विद्यालयों आदि में शक्ति वाटिका की स्थापना की गई। प्रदेश में पहली से 7 अप्रैल तक समस्त जनपदों में कुल 781 धार्मिक स्थलों पर कुल 11,047 पौधों का रोपण किया गया।

त्रि-शक्ति वृक्षारोपण भी किया गया

"शक्ति वाटिका" आस्था एवं हरियाली स्थापना कार्यक्रम में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, मंदिर परिसर के व्यवस्थापक/ पुजारी, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, भक्तों, गैर सरकारी संस्थाओं, नगर पंचायत आदि ने प्रतिभाग किया। कई जगह त्रि-शक्ति वृक्षारोपण (मां दुर्गा हेतु नीम, मां सरस्वती हेतु आम, मां पार्वती हेतु कदंब) भी किया गया। इसके अलावा औषधीय,धार्मिक एवं पारिस्थतिकीय महत्व की प्रजातियों (आम, नीम, गुड़हल, अनार, अशोक, पीपल, बरगद, कदम, तुलसी आदि) का भी रोपण किया गया। की विद्यालयों में विद्यार्थियों ने पौधों को गोद लेकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें