द इंडियन व्यू

7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ नए भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण: तरुण चुघ

नई दिल्ली : देश की अर्थव्यवस्था की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने नए भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी…

Ragwendra P Singh
September 1, 2026
2 min read
7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ नए भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण: तरुण चुघ

नई दिल्ली : देश की अर्थव्यवस्था की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने नए भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का इतनी तेज गति से बढ़ना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।चुघ ने कहा कि दुनिया इस समय कई आर्थिक चुनौतियों से गुजर रही है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन से जुड़ी परेशानियों का असर कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। इसके बावजूद भारत ने 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों में देश के बढ़ते भरोसे का परिणाम बताया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मुश्किल परिस्थितियों को अवसर में बदल रहा है। सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।चुघ ने कहा कि भारत का तेज आर्थिक विकास यह दिखाता है कि देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत है। घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ भारत वैश्विक स्तर पर भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है।उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…