द इंडियन व्यू

सेना की लक्ष्यिता बिश्नोई और शरवन कुमार ने जीता सीनियर मिक्स्ड टीम स्वर्ण

नई दिल्ली : सेना की जोड़ी लक्ष्यिता बिश्नोई और शरवन कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं (शॉटगन) में स्वर्ण पदक अपने…

Ragwendra P Singh
December 19, 2025
3 min read
सेना की लक्ष्यिता बिश्नोई और शरवन कुमार ने जीता सीनियर मिक्स्ड टीम स्वर्ण

नई दिल्ली : सेना की जोड़ी लक्ष्यिता बिश्नोई और शरवन कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं (शॉटगन) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी प्रतियोगिता में लक्ष्यिता और शरवन ने हरियाणा की सुरुचि सिंह और सम्राट राणा को 16–10 से पराजित कर खिताब जीता। लक्ष्यिता (290-12x) और शरवन (292-9x) ने क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 582-21x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया।

68वीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप :

हरियाणा की टीम 582-14x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही, जहां सुरुचिसिंह ने 293-8x और सम्राट राणा ने  289-6x का योगदान दिया और इनर-10 के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया।

राजस्थान ने अंजलि शेखावत के 288-11x और अमित शर्मा के 288-10x की बदौलत 576-21x के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि रेलवे की टीम साक्षी अनिल सूर्यवंशी (289-8x) और सौरभ चौधरी (287-12x) के प्रयासों से 576-20x के साथ चौथे स्थान पर रही।

सीनियर मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मुकाबले में राजस्थान ने अंजलि शेखावत और अमित शर्मा की जोड़ी के जरिए रेलवे की साक्षी अनिल सूर्यवंशी और सौरभ चौधरी को 17–13 से हराकर कांस्य पदक जीता।

जूनियर मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कर्नाटक के जोनाथनगेविनएंथनी और अवंती कामधु ने फाइनल में हरियाणा के कपिल बैसला और पलक गुलिया को 17–11 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कर्नाटक की जोड़ी ने शुरुआती चरण से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा और क्वालिफिकेशन में दिखाए गए निरंतर प्रदर्शन को स्वर्ण पदक में बदला।

मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीता, जहां आराध्या मिश्रा और युगप्रताप सिंह राठौड़ ने उत्तराखंड के अभिनव देशवाल और यशस्वी जोशी को 16–2 से पराजित किया।

जूनियर क्वालिफिकेशन राउंड में हरियाणा ने 580-21x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया, जिसमें पलक गुलिया के 292-10x और कपिल बैसला के 288-11x का योगदान रहा।

कर्नाटक 580-16x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जहां जोनाथन गेविनएंथनी ने 292-8x और अवंती कामधु ने 288-8x स्कोर किया।

उत्तराखंड ने अभिनव देशवाल के 290-10x और यशस्वी जोशी के 289-11x की बदौलत 579-21x के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश 574-13x के स्कोर के साथ शीर्ष चार में शामिल रहा, जहां युग प्रताप सिंह राठौड़ ने 288-9x और आराध्या मिश्रा ने 286-4x का योगदान दिया।

युवा वर्ग में मध्य प्रदेश की आराध्या मिश्रा और युग प्रताप सिंह राठौड़ ने कर्नाटक के गम्बेर्यावीगोवड़ा और डैरेन के डॉन को 16–8 से हराकर स्वर्ण पदक जीतते हुए अपना शानदार प्रदर्शन पूरा किया।

कांस्य पदक सेना की टीम को मिला, जहां हिमांशी जांगड़ाऔ रपवनमंडीवाल ने अंतिम चरणों में संयम दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के चिराग शर्मा और उर्वा चौधरी को 16–12 से पराजित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।