द इंडियन व्यू

67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

कानपुर। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS का कानपुर चरण का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला गया मुकाबला तेज बारिश के…

Ragwendra P Singh
August 29, 2026
2 min read
67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

कानपुर। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS का कानपुर चरण का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला गया मुकाबला तेज बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और शाम 5:30 बजे इसे रद्द करने का फैसला लिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

टॉस जीतकर लखनऊ फाल्कन्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेरठ मावेरिक्स ने 8.3 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बनाए थे, तभी जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण मैदान दोबारा खेलने के लिए तैयार नहीं हो सका।

मेरठ की ओर से स्वास्तिक चिकारा ने 30 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। दिव्यांश जोशी ने 17 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली, जबकि अक्षय दुबे चार रन बनाकर आउट हुए। रितुराज शर्मा बिना खाता खोले नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से भुवनेश्वर कुमार और कृष्ण कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किया।

मैच की औपचारिक शुरुआत एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने अपनी पत्नी के साथ टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने कहा कि ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर यूपी टी-20 लीग के मुकाबले होना कानपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और क्रिकेट के प्रति नई पीढ़ी में उत्साह बढ़ाते हैं।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर चरण में लीग अब निर्णायक दौर में है और ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर बड़े मुकाबले युवा खिलाड़ियों को दबाव में अपनी क्षमता साबित करने का महत्वपूर्ण अनुभव देते हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। बारिश के कारण मुकाबला सिर्फ 8.3 ओवर तक ही खेला जा सका। मैच रद्द होने के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।