65 का शानदार कार्ड खेला, अवनि प्रशांत को 13वां स्थान
भारतीय महिला गोल्फर अवनि प्रशांत ने ऑस्ट्रेलियाई वुमैन्स क्लासिक के अंतिम दौर में पांच अंडर 65 का शानदार कार्ड बनाया जिससे वह लेडीज यूरोपीय टूर में पदार्पण सत्र में शीर्ष 15 में रहीं। अवनि ने 72-70 के कार्ड खेले थे…

भारतीय महिला गोल्फर अवनि प्रशांत ने ऑस्ट्रेलियाई वुमैन्स क्लासिक के अंतिम दौर में पांच अंडर 65 का शानदार कार्ड बनाया जिससे वह लेडीज यूरोपीय टूर में पदार्पण सत्र में शीर्ष 15 में रहीं। अवनि ने 72-70 के कार्ड खेले थे जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर 207 का रहा।

वह विजेता रहीं मैनन डि रोए से छह शॉट पीछे रहीं जिन्होंने अंतिम होल में बर्डी लगाकर कारा गेनर को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता। कट हासिल करने वाली एक अन्य भारतीय प्रणवी उर्स ने 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 65वें स्थान पर रहीं। दीक्षा डागर कट में जगह नहीं बना सकी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
